
farhan-akhtar
बॉलीवुड में आॅल राउंडर कहे जाने वाले फरहान अख्तर को न सिर्फ एक्टिंग में महारत हासिल है बल्कि वह एक बेहतरीन सिंगर भी है। अजी बात यहीं खतम नहीं होती है फरहान एक्टर के साथ—साथ लेखक, निर्माता और निर्देशक भी हैं। यहीं नहीं उन्होंने कई टीवी शोज और स्टेज शो भी होस्ट किए है।
फरहान फेमस लेखक जावेद अख्तर के बेटे है। आज फरहान 44 साल के हो चुके है। उनका जन्म 9 जनवरी (1974) में मुंबई में हुआ था। फरहान की मां का नाम हनी ईरानी है। वहीं संजीदा अदाकारा शबाना आजमी फरहान की सौतेली मां हैं। फरहान की एक बहन भी है जिनका नाम जोया अख्तर हैं। वह भी फरहान की तरह एक निर्देशक और लेखक हैं।
फिल्मी परिवार से संबध होने के कारण फरहान के अंदर बचपन से ही फिल्मी दुनिया में आने की इच्छा थी। जिसमें उनके वालिद जावेद अख्तर ने उनका पूरा साथ दिया। फरहान ने बहुत ही कम उम्र में अपने करियर की शुरूआत की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मात्र 17 साल की उम्र में किया था। उन्हेंने सबसे पहले फिल्म लम्हे में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में शुरूआत की।
इसके साथ उन्होंने ने फिल्म 'दिल चाहता है' से साल 2001 में एक लेखक और निर्देशक के रूप में डेब्यू किया। उनके निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों को कफी पसंद आई और ये फिल्म हिट रही। इसके साथ ही 2008 में फरहान ने फिल्म रॉक आन से एक्टिंग में डेब्यू किया। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट मेल एक्टर डेब्यू अवॉर्ड मिला।
फरहान इसके अलावा 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'भाग मिल्खा भाग', 'शादी के साइड इफेक्ट्स' और 'रॉक ऑन 2' जैसी फिल्मों में एक एक्टर के रूप में काम किया। फिल्मी दुनिया में आने के जुनून में फरहान ने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दिया। एक दिलचस्प बात जो कुछ ही लोग जानते हैं वो ये कि फरहान को ग्रैजुएशन की दूसरे साल में कॉलेज से निकाल दिया गया था।
वह एचआर कॉलेज में पढ़ते थे। फरहान ने 'दिल चाहता है' कि स्क्रिप्ट खुद लिखी थी। पढ़ाई में फरहान की दिलचस्पी न देखते हुए उनकी मां बहुत चिंता करती थी।
यहां तक उन्होंने फरहान को धमकी तक दे दी कि अगर वो अपनी जिंदगी में कुछ न कर सके तो वो उन्हें घर से निकाल देंगी। इसके बाद फरहान ने दिल चाहता है की कहानी लिखी। ये फिल्म काफी सफल रही।
Published on:
09 Jan 2018 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
