5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farhan Akhtar का सिक्योरिटी गार्ड कोरोना से संक्रमित पाया गया!

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के बांद्रा स्थित घर में उनके सेक्योरिटी गार्ड को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। साथ ही उनका घर कंनटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
farhan_akhtar.jpg

Farhan Akhtar security guard corona positive

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर इस वक्त पूरा देश झेल रहा है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना ने फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) को भी अपनी चपेट में ले लिया है। पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनका परिवार कोरोना से संक्रमित निकला। उसके बाद एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) की फैमिली भी कोरोना संक्रमित पाई गई। अब धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से कोरोना की खबरें बढ़ती जा रही हैं। खबरें आ रही हैं कि एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) को सेक्योरिटी गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं।

हालांकि फरहान अख्तर (Farhan Khan Security Guard Corona Positive) के सिक्योरिटी गार्ड के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबरे के बारे में खुद एक्टर ने कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर के बांद्रा स्थित घर में उनके सेक्योरिटी गार्ड को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। साथ ही उनका घर कंनटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। खबर है कि फरहान बांद्रा में अपनी मां के साथ रह रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस रेखा (Rekha Security Guard Corona Positive) के सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट करके दी। इसके बाद जब बाकी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया तो उसमें अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और आराध्या कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। उसके बाद अनुपम खेर ने भी एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी मां, भाई और उनका परिवार कोरोना से संक्रमित पाया गया।