
Farhan Akhtar
बॉलीवुड अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर अपनी आने वाली फिल्म 'तूफान' में बॉक्सर का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा इन दिनों स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 'तूफान' बना रहे हैं। फिल्म में फरहान अख्तर बॉक्सर के रोल में नजर आएंगे। यह दूसरा मौका होगा जब फरहान एक खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएंगे।
आपको बता दें कि इससे पूर्व वह राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ही फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में वे मिल्खा सिंह के रोल में नजर आए थे। फरहान इस फिल्म के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि फरहान जोरदार तरीके से तैयारियों में लगे हुए हैं।
फिल्म 'तूफान' में अपने किरदार में उतरने के लिए अभिनेता इस समय वल्र्ड किक बॉक्सिंग चैंपियन ड्रीयू नील से बॉक्सिंग सीख रहें हैं। इस फिल्म के अलावा फरहान शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी होंगी। प्रियंका के साथ वह पहले फिल्म 'दिल धड़कने दो' में काम कर चुके हैं।
Published on:
19 Jun 2019 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
