17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आनंद कुमार के बाद इस गणितज्ञ की बनेगी बायोपिक, कहानी सुनकर रो पड़े थे फरहान अख्तर

गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण की बनेगी बायोपिक....

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Dec 04, 2019

Vashishtha Narayan Singh

Vashishtha Narayan Singh

बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर फिल्म 'सुपर 30' के बाद अब एक और गणितज्ञ की बायोपिक बनेगी। वे हैं जाने-माने गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह Mathematician Vashisht Narayan Singh। फिल्म को नीरज पाठक डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की घोषणा हो चुकी है। निर्देशक का कहना है कि जब मैंने नाराण के बारे में पढ़ा तो उनसे मिलने गया। जब मैं उनके घर गया तो नेम प्लेट की जगह गणित के फॉर्मूले लिखे हुए थे। ये देखकर मुझे पता चला कि यह वशिष्ठ नारायण का घर है। तब मुझे लगा कि उनकी कहानी अद्भुत है और उसे दुनिया के सामने लाना चाहिए।

बेहद उतार-ढ़ाव भरा रहा जीवन
नीरज का कहना है कि उन्हें इस बात का दुख है कि उनके जीते जी यह फिल्म शुरू नहीं हो पाई। अब यह फिल्म उनके लिए एक श्रद्धांजलि हो सकती है। उनका जीवन बेहद ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है और हर कोई उनकी जिंदगी के बारे में जानना चाहता है। परिवार से उनकी बायोपिक के लिए परमिशन ले ली है। जल्द ही फिल्म की स्टारकास्ट का ऐलान किया जाएगा। प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने काहनी सुनते ही इस पर अपनी सहमति दे दी। बताया जा रहा है कि जब फरहान अख्‍तर ने वशिष्‍ठ नारायण सिंह की कहानी सुनी तो उनकी आंखें नम हो गई थीं।

74 वर्ष की उम्र में कहा अलविदा
हाल ही वशिष्ठ नारायण सिंह का लंबी बीमारी के बाद 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वे अपने गणितीय सूत्रों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने ही पहली बार आइंस्टीन की 'थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी' को चुनौती दी थी। वशिष्ठ नारायण को किताबें पढ़ने का बेहद शौक था और वह अपना अधिकतम समय पढ़ने में गुजारते थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग