17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरे संबंध ताकतवर लोगों से हैं…’ फैशन डिजाइनर के बेटे ने सड़क पर की गुंडागर्दी, पुलिस को दिखाया रौब

Adam Bidappa Arrested: पुलिस वालों को धमकी दी कि उसके संबंध ताकतवर लोगों से हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एडम नशे में था। आगे की जांच जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification
adam_bidappa.jpg

फैशन डिजाइनर और कोरियोग्राफर प्रसाद बिदप्पा के बेटे एडम बिदप्पा पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने और कर्नाटक पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के आराेेप में मामला दर्ज किया गया है।

एडम को हिरासत में लिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

बुधवार को एडम बिदप्पा नशे की हालत में लापरवाही से कार चला रहा था। जब राहुल नाम के एक व्यक्ति ने हॉर्न बजाया, तो एडम क्रोधित हो गया, उसने सड़क अवरुद्ध कर दी और येलहंका व्हील फैक्ट्री के पास हंगामा खड़ा कर दिया।
यह भी पढ़ें: Leo Box Office Collection: 'लियो' का बवंडर, 8 दिनों में कमाया 500 करोड़; 'गदर 2', 'जवान' और 'पठान' का गुरूर टूटा

डीसीपी साउथ ईस्ट लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि जब पुलिस को मौके पर बुलाया गया तो एडम ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया।

एडम ने पुलिस वालों को धमकी दी कि उसके संबंध ताकतवर लोगों से हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एडम नशे में था। आगे की जांच जारी है।