नागिन सीरीज छोटे परदे की सुपर डुपर हिट सीरीज हैं।इस सीरीज आने के लिए कई मशहुर हीरोइनों का ऑडिशन खुद एकता कपूर ने लिया हैं। 'नागिन 6' की लीड अदाकारा के लिए अब तक 50-55 एक्ट्रेसेस का ऑडिशन लिया गया है।
Naagin 6: नागिन सीरीज छोटे परदे की सुपर डुपर हिट सीरीज है।एकता कपूर की इस शो को काफी लोग देखना पसंद करते हैं। एकता कपूर के इस शो का हिस्सा बनने के लिए हर कोई बेताब रहता हैं। 'नागिन 6' की लीड अदाकारा के लिए अब तक 50-55 एक्ट्रेसेस का ऑडिशन लिया गया है।
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के मशहूर सीरियल 'नागिन 6' (Naagin 6) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। करोड़ो लोग इस शो के दिवाने हैं। एकता कपूर के इस शो का हिस्सा बनने के लिए हर कोई बेताब रहता हैं। लेकिन मौका हर कौई को नहीं मिलता हैं।एकता कपूर ने अपने मच अवेटेड सीरियल का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया है. इस प्रोमो में इशारों-इशारों में महामारी के रूप में कोरोना का जिक्र किया गया है। इस शो में लीड निभाने के लिए रुबीना दिलाइक , रिद्धिमा पंडित और देबिना बनर्जी जैसे कई नाम सुर्खियों में हैं। लेकिन अभी तक लीड एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया हैं।
खबरों की माने तो बिग बॉस 15 की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश का नाम भी इस शो के लिए सामने आया है। चैनल उन्हें नई नागिन के रूप में कास्ट करने के लिए बेहद इच्छुक है। इन्हीं में से एक नाम सोनल वेंगुर्लेकर का भी है। कुछ पोर्टल्स ने तेजस्वी प्रकाश का नाम नई नागिन के तौर पर भी लिया। हालांकि यह भी सुनने में आया है कि इस शो में नागिन की भूमिका के लिए काफी समय से ऑडिशन हो रहा है। एकता कपूर सीजन छह के लिए एकदम सही नागिन चाहती हैं और चीजों को अंतिम रूप देने के लिए अपना समय ले रही हैं।
सूत्रों की मानें तो खबर तो यहां तक आई हैं कि 'एकता कपूर ने अब तक 50-55 एक्ट्रेसेस का ऑडिशन लिया है। टॉप नामों से लेकर नए लोगों तक वह सभी पर नजर टिकाए हुए हैं। हालांकि फाइनल नाम शो के फ्लोर पर जाने से कुछ पहले ही सामने आएगा।
आपको बता दे कि मौनी रॉय नागिन के साथ स्टार बनीं। उन्होंने पहले दो सीजन किए। उसके बाद तीसरे सीजन की बात करें तो भूमिका सुरभि ज्योति के पास थी तीसरी सीजन का लीड रोल। चौथे सीजन में निया शर्मा, जैस्मिन भसीन और विजयेंद्र कुमेरिया जैसे नाम थे। जो की आज अच्छे मुकाम पर हैं। नागिन 5 में सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन देखने को मिली। इसी के साथ यह देखना बेहद शानदार होगी की सीजन 6 में लीड रोल में कौन दिखेगा।