
बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों को बताने वाले हैं। उनका जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था और वह बहुत ही मशहूर गायक नितिन मुकेश के बेटे हैं। नील नितिन मुकेश के दादा मुकेश हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक थी। हालांकि नील का फिल्मी करियर उनके परिवार की तरह नहीं बन पाया। वह बॅालीवुड में उतना नाम नहीं कमा सके।आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी हालाँकि बड़े होने के बाद उन्हें ज्यादा अच्छे किरदार मिल नहीं पाए। अब नील बॅालीवुड से काफा दूर हैं।
अभिनेता नील नीतिन मुकेश का जन्म आज ही के दिन सन 1982 में हुआ था। जाने-माने संगीतज्ञ परिवार में जन्में नील ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि बेहतरीन अभिनय करने के बावजूद उन्हें प्रसिद्धि हासिल नहीं हुई। आज भी अभिनेता अपनी फिल्मों की बजाय अपने घर, परिवार और बैकग्राउंड को लेकर ज्यादा प्रसिद्ध हैं। नितिन मुकेश ने बॉलीवुड में कदम साल 2007 में फिल्म 'जॉनी गद्दार' से रखा था। इस फिल्म में रिमी सेन, धर्मेंद्र और विनय पाठक सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे।इसके बाद उन्होंने 'आ देखें जरा', 'जेल', 'लफंगे परिंदे', 'प्लेयर' और '3जी' सहित कई फिल्मों में काम किया। लेकिन इसके बावजूद नील को मुख्य रोल में नहीं देखा गया।
हीरो तो नहीं लेकिन विलेन किरदार में दर्शकों ने नील नितिन मुकेश के अभिनय को खूब पसंद किया।उन्होंने फिल्मों में विलेन बनकर दर्शकों के दिलों को जीता। वैसे अब तक नील नितिन मुकेश ने 'वजीर', 'गोलमाल अगेन' और 'साहो' में अपने विलेन किरदार से दर्शकों के दिलों को खूब जीता है। विलेन के रोल में लोगों ने खूब पंसद किया नील को।अभिनेता नील नीतिन मुकेश लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।
अभिनेता नील नीतिन मुकेश आखिरी बार फिल्म बाईपास में नजर आए थे। इसी के साथ नील नितिन मुकेश अपने नाम को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुके हैं। उनका असली नाम भी नील नितिन मुकेश नहीं है बल्कि 'नील नितिन मुकेश चंद माथुर' है। नील का नाम लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर ने रखा था। नील नीतिन मुकेश को सब उनके नेचर के लिए बहुत पसंद करते हैं। नील के बात करने का अंदाज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। वह दिखने में भी बेहद स्माट्र हैं।
Updated on:
15 Jan 2022 01:27 pm
Published on:
15 Jan 2022 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
