13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Box Office Prediction Day 25: ऋतिक- दीपिका की ‘फाइटर’ का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस पर रेंगने लगी फिल्म

Fighter Box Office Prediction Day 25: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की ‘फाइटर’ की कमाई दूसरे हफ्ते के बाद सुस्त पड़ने लगी है। फिल्म के 25वें दिन की कमाई के आंकड़ें सामने आ गए हैं

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Feb 18, 2024

fighter box office collection prediction day 25

ऋतिक- दीपिका की ‘फाइटर’ की 25वें दिन की कमाई के आंकड़ें 

Fighter Box Office Prediction Day 25: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' ने 3 हफ्तों में बढ़िया कमाई की है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन (Siddharth Anand's Direction)में बनी फाइटर फिल्म के चौथे हफ्ते में कमाई की गिरावट नजर आ रही है। फाइटर फिल्म के 25 वें दिन की कमाई के आंकड़ें जारी कर दिए गए हैं।


फाइटर फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 22 करोड़ 5 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते 146 करोड़ 5 लाख रुपये का बिजनेस किया था। फाइटर फिल्म ने दूसरे हफ्ते 41 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे हफ्ते में फिल्म की कुल कमाई 14 करोड़ 2 लाख रुपये रही है। चौथे हफ्ते में बॉलीवुड फिल्म फाइटर की कमाई में गिरावट नजर आ रही है।


यह भी पढ़ें: मौत के करीब आकर बाल- बाल बचीं रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस की फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग


'फाइटर' ने इअपने चौथे हफ्ते के शुक्रवार को 85 लाख रुपये का बिजनेस किया। शनिवार को फिल्म ने 1 करोड़ 65 लाख रूपए कमाए। sacnilk.com ने रविवार के आंकड़ें जारी कर दिए हैं। खबर लिखे जाने तक फाइटर फिल्म ने 18 लाख की कमाई कर ली है। बात करें एडवांस बुकिंग की तो 2 लाख रुपये की टिकटें बुक की जा चुकी हैं। फिल्म ने अब तक कुल कमाई 204 करोड़ 22 लाख रुपये कर ली है। फाइटर फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये है और यह अभी तक 204 करोड़ रुपये सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमा चुकी है।
इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 7 रेटिंग मिली है।