23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पब्लिक के सामने तब्बू ने अचानक कर डाला अजय को ‘किस’, काजोल के पति का रिएक्शन जान दंग रह जाएंगे

अजय देवगन ( Ajay Devgn ) और तब्बू ( Tabu ) की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। एक बार फिर दोनों स्टार्स एक साथ फिल्म 'भोला' ( Bholaa ) में नजर आएंगे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Jan 24, 2023

sdvs.jpg

बॅालीवुड इंडस्ट्री में सालों से अजय देवगन ( Ajay Devgn ) और तब्बू ( Tabu ) की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। एक बार फिर दोनों स्टार्स एक साथ फिल्म 'भोला' ( Bholaa ) में नजर आएंगे। हाल में फिल्म का दूसरा टीजर लॅान्च रखा गया। इस दौरान तब्बू ने अचानक मस्ती में आकर अजय देवगन को किस कर दिया।

बता दें यह इवेंट मुंबई में रखा गया था। इस दौरान दोनों स्टार्स मस्ती के मूड में नजर आए। मजाक-मजाक में तब्बू ने अजय को किस तक कर डाला। हांलाकि ऐसा करते ही अजय थोड़ा शर्माते नजर आए। बता दें अजय देवगन और तब्बू के बीच गहरी दोस्ती है। बताया जाता है कि अजय तब्बू को अपने लिए लक्की मानते हैं। आखिरी बार दोनों स्टार्स फिल्म दृश्यम 2 में साथ नजर आए थे।

फिल्म के टीजर लॉन्च में भोला की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। इस मौके पर एक्टर संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, विनित कुमार भी मस्ती करते नजर आए। बता दें भोला फिल्म को गुलशन कुमार टी सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। खबरों की मानें फिल्म में साउथ एक्ट्रेस आमला पॉल और अभिषेक बच्चन का कैमियो है।