13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेड इन चाइना’ में लगा मौनी राय के ठुमको का तड़का, फिल्म का पहला गाना ‘ओढ़नी’ हुआ रिलीज

मेड इन चाइना का पहला गाना हुआ रिलीज गाने में मौनी रॉय और राजकुमार राव ने लगाए ठुमके 25 अक्टूबर को होगी फिल्म रिलीज  

2 min read
Google source verification
moni.jpg

नई दिल्ली। राजकुमार राव और मौनी राय की जल्द आने वाली कॉमेडी फिल्म 'मेड इन चाइना' का जबरद्स्त ट्रेलर तो आपने देखा ही होगा और खूब ठहाके भी लगाए होगेंं। वहीं अब इस फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है। गाना रिलीज होते ही वायरल होने लगा है। सोशल मीडिया पर इस गाने को खूब देखा जा रहा है और शेयर किया जा रहा है।

जी हां, इस गाने का नाम 'ओढ़नी' है गाने में आपको गुजरत की झलक दिखाई देगी। इस गाने में आपको मौनी राय के साथ राजकुमार भी ठुमके लगाते नज़र आ रहे है। मौनी राय ने इस गाने में अपनी अदाओं से इस गाने को और भी खूबसूरत बना दिया है। इस गाने में मौनी राय बोल्ड अवतार में नज़र आ रही हैं। वहीं राजकुमार राव भी काफी कूल लुक में नजर आ रहे है। इस गाने में दोनों की जोड़ी खूब जम रही है।

गाने को नेहा कक्कड़ और दर्शन रावल ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने में सचिन-जिगर अपना म्यूजिक दिया है। इसका लिरिक्स नरेन भट्ट और जिगर सरैया ने तैयार किया है। लोगों की तरफ से इस गाने को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर ने भी आते तहलका मचा दिया था और जबदस्त रि़स्पॉन्स पाया था।