12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती का ट्रेलर हुआ रिलीज, हंस-हंस के हो जाएंगे लोटपोट

जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती का ट्रेलर रिलीज मल्टीस्टारर फिल्म को अनीज बज्मी ने किया है डायरेक्ट फैंस ने ट्रेलर को दिया अच्छा रिस्पांस
less than 1 minute read
Google source verification

नई दिल्ली | कॉमेडी फिल्मों का दौर लगातार जारी है। हाउसफुल 4 के बाद अब जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती का ट्रेलर रिलीज हो गया है। डायरेक्‍टर अनीस बज्‍मी की मल्टीस्टारर फिल्म पागलपंती का ट्रेलर काफी मजेदार है। ट्रेलर में कॉमेडी का तड़का भरपूर भरा गया है। जॉन अब्राहम से लेकर असशद वारसी तक सब पागलपंती करते नजर आ रहे हैं। इसीलिए फिल्म का टाइटल भी यही रखा गया है। फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म पागलपंती के ट्रेलर ने फिल्म वेलकम की याद दिला दी है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि डायरेक्टर अनीज बज्मी ने ही फिल्म नो एंट्री, वेलकम, सिंह इज किंग, रेडी जैसी मूूवीज़ बनाई हैं। पागलपंती के ट्रेलर में दमदार डायलॉग के साथ-साथ काफी कंफ्यूजन नजर आ रहा है। ट्रेलर देखने के बाद ये तो समझना मुश्किल है कि क्या हो रहा है, क्यो हो रहा है लेकिन सबकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की दिखाई दे रही है।

जॉन अब्राहम लंबे समय बाद फिल्म पागलपंती से कॉमेडी जॉनर में कदम रख रहे हैं। जॉन को कॉमिक रोल में देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। जॉन के अलावा अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, और अरशद वारसी मजेदार कॉमेडी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ में इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा और उर्वशी रौतेला रोमांस का तड़का डालती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म २२ नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।







बता दें कि ट्रेलर से पहले भी फिल्म के मेकर्स ने अलग-अलग पोस्टर्स शेयर किए थे। जो फैंस को काफी पसंद आए थे। फिल्म के सभी कैरेक्टर्स काफी अलग हैं। मूवी के सीन्स लोटपोट करने पर मजबूर कर रहे हैं। तो ट्रेलर के बाद इतना तो साफ है कि ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आने वाली है।