
Film Fare Awards 2018
बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर अभिनेता इरफान खान और अभिनेत्री विद्या बालन को फिल्म फेयर अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। 63 वें जियो फिल्म फेयर अवॉर्ड में इरफान खान को उनकी फिल्म 'हिंदी मीडियम' में दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला और फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में अपने बेहतरीन अभिनय से दिल जीतने वाली विद्या बालन को इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। इरफान और विद्या जहां पॉपुलर कैटेगरी में बेस्ट माने गए वहीं क्रिटिक्स ने राजकुमार राव को फिल्म ट्रैप्ड के लिए बेस्ट एक्टर माना जबकि 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए जायरा वसीम को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। साकेत चौधरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हिंदी मीडियम' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार अश्विनी अय्यर तिवारी को फिल्म 'बरेली की बर्फी' के लिए मिला है। क्रिटिक्स कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार राजकुमार राव स्टारर फिल्म न्यूटन को मिला है। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार राजकुमार राव को फिल्म बरेली की बर्फी के लिए दिया गया। सपॉर्टिंग रोल (फीमेल) का अवॉर्ड मेहर विज को उनकी फिल्म'सीक्रेट सपरस्टार'के लिए दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ गायक (मेल)का पुरस्कार अरिजीत सिंह को उनकी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के गाने' रोके ना रुके...'के लिए दिया गया है। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का खिताब मिला मेघना मिश्रा को फिल्म'सीक्रेट सुपरस्टार'से 'नचदी फिरा' के लिए दिया गया। वहीं प्रीतम को फिल्म जग्गा जासूस के सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के पुरस्कार से सम्मानित किये गये। प्रीतम को फिल्म 'जग्गा जासूस' के लिये सर्वश्रेष्ठ बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर अवॉर्ड भी दिया गया है। बेस्ट कोरियोग्राफी पुरस्कार विजय गांगुली और आर डी वरन्दानी को जग्गा जासूस के गाने' गलती से मिस्टेक'के लिए मिला। बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड कोंकणा सेन शर्मा को फिल्म 'अ डेथ इन द गंज' के लिए दिया गया। सिरशा रे को 'अ डेथ इन गंज' के लिए बेस्ट सिनेमाटॉग्रफी का अवॉर्ड दिया गया। रोहित चतुर्वेदी को'अ डेथ इन गंज'के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवॉर्ड दिया गया। पचास और साठ के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री माला सिन्हा और डिस्को म्यूजिक मास्टर कम्पोजर और सिंगर बप्पी लाहिरी को को हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। बेस्ट ओरिजनल स्टोरी का अवॉर्ड अमित मसुरकर को फिल्म न्यूटन के लिए मिला। बेस्ट एक्शन/स्टंट का अवॉर्ड 'टाइगर जिंदा है' के लिए टॉम स्ट्रूथर्स को दिया गया। बेस्ट एडिटिंग का पुरस्कार नितिन बैद को फिल्म ट्रैप्ड के लिए मिला। बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड शुभाशीष भूटियानी को फिल्म मुक्ति भवन के लिए मिला। बेस्ट डायलॉग का अवॉर्ड हितेश केवल्या को फिल्म'शुभ मंगल सावधान'के लिए मिला। पीपल चॉइस शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड मिला उमेश भागडे को'अनाहूत'के लिए दिया गया। फिल्मफेयर बेस्ट ऐक्टर, शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड फिल्म'खुजली'के लिए जैकी श्रॉफ को दिया गया। बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड 'जूस'के लिए दिया गया नीरज घेवन को मिला। अनीस जॉन को'ट्रैप्ड' फिल्म के लिए बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड मिला। पारुल सोंध को 'डैडी' के लिए बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड दिया गया।
Updated on:
21 Jan 2018 07:30 pm
Published on:
21 Jan 2018 04:13 pm

