
बॉलीवुड जगत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्डस में से एक फिल्मफेयर का इतिहास करीब 69 साल पुराना है। पहली बार जब फिल्मफेयर का अवॉर्ड शो आयोजित किया गया तब वो गोल्डन साल 1954 था।
जानिए फिल्मफेयर का इतिहास
फिल्मफेयर अवार्ड्स सेरिमनी की शुरुआत 21 मार्च 1954 में हुई थी जिसमें दुनिया के सबसे पॉपुलर अमेरिकन स्टार Gregory Peck को इन्वाइट किया गया था। इस अवॉर्ड शो का आयोजन मुंबई के मेट्रो थिएटर में किया गया था। सबसे खास बात ये है कि इस अवॉर्ड के लिए पहला नाम 'फिल्मफेयर' नहीं बल्कि इसे पहले 'The Clares Awards' का नाम दिया गया था। यह नाम एक फिल्म क्रिटिक्स क्लेयर्स मेंडोनका के नाम पर फाइनल हुआ था।
ये बॉलीवुड सितारा है टॉप पर
सबसे ज्यादा अवार्ड्स पाने पर सभी के जहन में कुछ गिने चुने नाम ही आते हैं। चाहे वो किशोर कुमार हों या अमिताभ बच्चन हों या फिर बादशाह शाहरुख खान हों। लेकिन सबसे अधिक अवॉर्ड् पाने वालों की लिस्ट में जो नाम शामिल है वो बॉलीवुड के मशहूर सितारे गुलजार का है। इनके नाम 22 अवार्ड्स दर्ज है। इसके बाद जो नाम आता है वो अमिताभ बच्चन का है। इनके नाम 16 (जिसमें से बेस्ट एक्टर के लिए 5 हैं) अवार्ड्स हैं। ए.आर. रहमान (15), शाहरुख खान (15) का नाम इनके बाद शामिल है।
Updated on:
29 Jan 2024 10:29 pm
Published on:
29 Jan 2024 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
