
बॉलीवुड के लिए एक और बुरी खबर: अब इस मशहूर फिल्म निर्माता का हुआ निधन
मुंबई। फिल्ममेकर जॉनी बख्शी ( Johnny Bakshi ) का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ काम करने वाले जॉनी ने फिल्मों का निर्माण भी किया। उनके निधन की जानकारी प्रोड्यूसर अमित खन्ना ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा,'पांच दशक पुराने फिल्ममेकर मित्र जॉनी का आज सुबह निधन हो गया। कई लोगों के जीवन को टच करने के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
जॉनी ने निर्माता के तौर पर 'मंजिलें और भी हैं', 'मेरा दोस्त मेरा दुश्मन', 'फिर तेरी कहानी याद आई', 'विश्वासघात', 'रावन' और 'इस रात की सुबह नहीं' जैसी कई फिल्में कीं। उनके कॅरियर की आखिरी फिल्म हिमेश रेशमिया के साथ 'कजरारे' (2010) थी। इसके अलावा जॉनी इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) के सक्रिय सदस्यों में से एक थे। उन्होंने हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मार्लोन ब्रैंडो से प्रेरित होकर अपने बेटे का नाम ब्रैंडो रखा था। जॉनी ने कई वर्षों तक राज खोसला के सहायक के रूप में काम किया।
जॉनी के निधन पर अभिनेता कुणाल कोहली ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,' जॉनी सर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनसे प्लस चैनल के दिनों में महेश भट्ट और अमित खन्ना के साथ मुलाकात हुई थी। वह बहुत मदद करने वाले इंसान थे। हमेशा मुस्कुराते थे। फिल्म इंडस्ट्री के वह पुराने संरक्षकों का हिस्सा थे।
अनुपम खेर ने कहा कि वे मुंबई की मेरी आरंभिक लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा थे। वह एक निर्माता, मित्र, एक सहयोगी और मोटिवेटर थे। उनकी हंसी मेंं ऐसा आकर्षण था कि आसपास के लोग हमेशा खुश रहते थे। शबाना आजमी ने लिखा,' आज सुबह जॉनी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मेरे कॅरियर के प्रारंभिक चरण में उनके साथ 'विश्वासघात' नाम की फिल्म की थी। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताती हूं।'
Published on:
05 Sept 2020 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
