14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म मेकर लॉकडाउन के चलते जम्मू कश्मीर में फंसा, मुस्लिम परिवार ने दी रहने को छत और खाने को खाना

जम्मू-कश्मीर गए फिल्म निर्माता नचिकेत गुट्टीकर ( Nachiket Guttikar ) लॉकडाउन के कारण वहीं फसें मुस्लिम परिवार ने आगे आकर दिया घर और खाने को खाना
less than 1 minute read
Google source verification
फिल्म निर्माता की मदद के लिए आगे आया मुस्लिम परिवार

फिल्म निर्माता की मदद के लिए आगे आया मुस्लिम परिवार

नई दिल्ली। देशभर में लॉकडाउन जारी है। कई लोग अपने परिवार से दूर हैं। घर जाना जाते हैं लेकिन महामारी के चलते जा भी नहीं सकते हैं। ऐसे में जो व्यक्ति जहां है। वहीं रूक गया है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर भी ये खबर जमकर वायरल हो रही है।

दरअसल, एक फिल्म निर्माता नचिकेत गुट्टीकर अपनी टीम के साथ कश्मीर एक शॉर्ट मूवी बनाने के लिए गए थे। लॉकडाउन होने से वो वही अपनी पूरी टीम के साथ फंस गए। ऐसे में एक मुस्लिम परिवार ने उनकी मदद की । उन्होंने उन्हें रहने के लिए छत और खाने के लिए खाना दिया। ये देख नचिकेत ने अपना एक्सीपियंस शेयर करते हुए बताया कि वो लॉकडाउन के चलते गांव में फंस गए थे। जिसके चलते वो काफी डर गए थे। लेकिन एक मुस्लिम परिवार ने आगे आकर उनकी बहुत मदद की। उनकी मेहमाननवाजी देख नचिकेत को सच्ची कश्मीरियत याद आ गई।

वहीं नचिकेत की मदद के लिए आगे आए मुस्लिम परिवार नजीम मलिक और उनका पूरा परिवार इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हं दूसरों की मदद करने का मौका मिला। नजीम का कहना है कि ये कोई अहसान नहीं है। बल्कि हम ये सोचते हैं कि अगर कभी हमारे बच्चे भी कभी ऐसी परिस्थिति में फंस जाए तो कोई भी मदद के लिए जरूर हाथ बढ़ाएगा। लॉकडाउन जब तक खत्म नहीं होता तब तक वो उनकी सेवा करते रहेंगे।