31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Light Camera Action:अनुपम ने समोद पैलेस में पूरी की ‘लव सोनिया’ की शूटिंग

अनुनम खेर ने ट्विटर के जरिए जानकाी दी कि भारतीय-अमेरिकी निर्मित फिल्म के कुछ दृश्यों को यहां समोद पैलेस में फिल्माए गए...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Apr 26, 2016

anupam kher

anupam kher

जयपुर। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों राजस्थान में अपनी आगामी फिल्म 'लव सोनिया' की शूटिंग में व्यस्त हैं। डेविड वुमार्क की भारतीय-अमेरिकी निर्मित फिल्म के कुछ दृश्यों को यहां समोद पैलेस में फिल्माए गए। वुमार्क ने इससे पहले 'लाइफ ऑफ पाई' बनाई थी। अनुपम ने सोमवार सुबह एक ट्वीट में कहा, "भारत बेहद शानदार और सुंदर है।उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में एक फोटो पोस्ट की और लिखा कि डेविड वुमार्क और तबरेज नूरानी की फिल्म 'लव सोनिया' के लिए मेरी शूटिंग पूरी हुई। राजस्थान के समोद पैलेस में 'लव सोनिया' की शूटिंग।" तबरेज नूरानी निर्देशित फिल्म में ऋचा चड्ढा भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में वैश्विक तौर पर मानव तस्करी की क्रूर वास्तविकताओं को दिखाया गया है।



ये भी पढ़ें

image