29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेमस सिंगर शारदा सिन्हा की बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में कराया गया हॉस्पिटल में एडमिट

मशहूर सिंगर शारदा सिन्हा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उनकी सेहत खराब होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

2 min read
Google source verification
Folk Singer Sharda Sinha admit

Folk Singer Sharda Sinha admit

Folk Singer Sharda Sinha Sick: बिहार की फेमस लोक गायिका और पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा को अचानक एम्स में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद सिंगर को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। खबर आ रही है कि उन्हें ICU में रखा गया है। कुछ दिनों से शारदा सिन्हा की तबीयत खराब चल रही थी, लेकिन आज सुबह यानी 26 अक्टूबर को सिंगर की तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया। हाल ही में शारदा सिन्हा के पति का ब्रेन हेमरेज से निधन हुआ था।

शारदा सिन्हा गा चुकी है 62 से ज्यादा छठ के गाने (Folk Singer Sharda Sinha Sick)

बता दें, शारदा सिन्हा बिहार की फेमस लोक-गायिका की गिनती में आती है। बिहार की लोक-गायिका शारदा सिन्हा छठ के गानों के लिए मशहूर हैं। छठ के पर्व के दौरान शारदा सिन्हा के गानों को खूब पसंद किया जाता है। छठ पर गाए इनके गाने काफी प्रसिद्ध भी है। सोशल मीडिया पर सिंगर के फैंस अब उनके जल्दी ठीक होने को लेकर दुआ कर रहे हैं। उनका कहना है कि सिंगर जल्द ठीक हो जाएं ताकि इस बार भी छठ पर वह अपनी आवाज से दर्शकों को खुश कर सकें।

शारद सिन्हा ने पति के निधन के बाद किया था इमोशनल पोस्ट (Folk Singer Sharda Sinha Husband Death)

शारद सिन्हा ने साल 1980 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। शारदा सिन्हा अब तक 62 से अधिक छठ के गानों को आवाज दे चुकी हैं। खबर ये भी है कि शारदा सिन्हा के जब से पति का निधन हुआ है वह तब से ही काफी बीमार रहती थीं। फिलहाल, शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। एम्स में डॉक्टर्स की टीम उनके इलाज में जुटी है। हाल ही में शारदा सिन्हा ने अपने फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था कि लाल सिंदूर बिना मांगे न सोभे… लेकिन सिन्हा साहब की मीठी यादों के सहारे मैं संगीत के सफर को जारी रखने की कोशिश करूंगी। सिंगर के इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह पति के निधन के बाद पूरी तरह टूट गई थीं।

Story Loader