23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैटरीना कैफ से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक इन एक्ट्रेस के पति हैं इनसे उम्र में छोटे

शादी की अगर बात आती है तो हमारा समाज, जात-पात, स्किन का रंग और लड़के-लड़की की उम्र का फासला समेत कई चीजों के बारे में सोचता है। मगर बॉलीवुड के कई सितारों ने समाज के इन टैबू सब्जेक्ट्स को दरकिनार कर अपना रास्ता अलग बनाया। इसमें कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी रहीं जिन्होंने उम्र का बंधन तोड़कर अपने से कम उम्र के लड़कों के साथ शादी रचाई। यहां देखें पूरी लिस्ट।

4 min read
Google source verification
katrina-kaif.jpg

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पावर कपल जल्द ही शादी के पवित्र बधंन में बधने जा रहे हैं। कैटरीना कैफ की उम्र जहां 38 साल हैं, वहीं विक्की की उम्र महज 33 साल हैं। दोनों के बीच 5 साल का फासला है।

aish.jpg

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से उम्र में 2 साल बड़ी हैं। कपल ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी की थी। ऐश्वर्या अब 10 साल की बेटी आराध्या की मां हैं। ऐश्वर्या की शादी में कुछ अड़चने थीं, जिसके लिए उन्होंने वाराणसी में अनुष्ठान किया था। हालांकि, शादी के बाद से उनकी वेडिंग लाइफ अच्छी चल रही है। बता दें कि अभिषेक ने फिल्म गुरु के प्रीमियर पर ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था।

priyanka.jpg

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी को पावर कपल के तौर पर देखा जाता है. हालांकि पति निक जोनास से फ्रियंका चोपड़ा 10 साल बड़ी हैं।

bipasa.jpg

विपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जिस्‍म फिल्‍म से लोगों को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड की हॉटेस्‍ट हिरोइन विपाशा बसु ने अपने से तीन साल छोटे करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। विपाशा जॉन इब्राहिम के साथ लगभग 8 साल तक रिलेशन में रही लेकिन ब्रेकअप हो गया। इसके बाद विपाशा को अपने कोएक्‍टर करन से प्‍यार हो गया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। करण की पहले दो शादियां टूट चुकी हैं।

neha.jpg

नेहा धूपिया-अंगद बेदी नेहा धूपिया ने 10 मई 2017 को अपने से दो साल छोटे एक्‍टर अंगद बेदी से शादी की थी। हाल ही में नेता दूसरे बच्‍चे की मां बनी है। नेहा सोशल मीडिया पर अपनी अंगद के संगे प्रेग्नेसी के समय की फोटो शेयर की थी।  

urmila-and-mohsin.jpg

उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन मीर अख्तरउर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने 3 मार्च, 2016 को खुद से 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। मोहसिन, कश्मीर की बिजनेस फैमिली से हैं। लेकिन वे हमेशा से मॉडल बनने का सपना देखते रहे हैं। सौरभ सेनगुप्ता की फिल्म 'इट्स मैन्स वर्ल्ड' में वो लीड रोल प्ले कर चुके हैं। मोहसिन 'चकदे इंडिया' और 'बीए' पास जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं शिल्पा शुक्ला के साथ कॉमेडी फिल्म 'मुंबई मस्त कलंदर' में अहम रोल प्ले कर चुके हैं।

soha_kunal

सोहा अली खान-कुणाल खेमू नवाब पटौदी और शर्मिला टैगोर की एक्‍ट्रेस बेटी सोहा अली खान ने 2015 में कुणाल खेमू से शादी की थी। कुणाल सोहा से 5 साल छोटे हैं। दोनों की एक तीन साल की बेटी है। शादी से पहले सैफ अली खान की बहन सोहा और कुणाल खेमू लिव दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे।  

saif

सैफ अली खान और अमृता सिंह वैसे तो सैफ और अमृता का रास्ता अब अलग हो गया है।इस कपल ने लव मैरिज की थी। अमृता सिंह एक्टर सैफ अली खान से पूरे 12 साल बड़ी थीं।

preityzinta.jpg

प्रिटी जिंटा और जीन गुडइनफ बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रिटी जिंटा (Priety Zinta) ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) से 29 फरवरी, 2016 को लॉस एंजिलस में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। दोनों की शादी गुपचुप तरीके से हुई थी। वेडिंग फोटोज शादी के करीब 6 महीने बाद मीडिया में आई थीं। उस दौरान प्रिटी अपनी लाइफ के कुछ मुश्किल दौर से गुजर रही थी और इसलिए उन्होंने अपनी वेडिंग को सीक्रेट रखा था।