22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने जाल में चूचा को फंसाने फिर आ रही है भोली पंजाबन, इस दिन रिलीज होगी ‘फुकरे 3’

2013 में आई फिल्म ‘फुकरे’ को भला कौन भूल सकता है। अगर आप अच्छी फिल्में देखने के शौकीन है तो आपने ये फिल्म जरूर देकी होगी। फिल्म के अब तक दो पार्ट आ चुके हैं और अब इसकी तीसरी किश्त गिरने वाली है, जिसकी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jan 24, 2023

Fukrey 3

Fukrey 3

फिल्म ‘फुकरे’ ने लोगों को खूब गुदगुदाया था। लोगों को फिल्म खूब पसंद आई थी। आज भी ‘फुकरे’ के चूचा और भोली पंजाब लोगों के जहन में बसे हुए हैं। ऐसे में लोग फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे, जिसकी रिलीज डेट का खुलासा अब हो गया है।

जी हां फरहान अख्‍तर और र‍ितेश सधवानी के प्रोडक्‍शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपनी कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘फुकरे 3’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया है, जिसके बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। एक बार फिर फुकरे टीम दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है।

पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी की फुकरे 3 (Fukrey 3) सिनेमाघरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रिलीज हो रही है। यानी कॉमेडी-मसाला फिल्म फुकरे 3 को इसी साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पठान' के गाने पर रील नहीं बना पाने पर राखी सावंत को अफसोस

इस फिल्म की रिलीज डेट का साथ एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा के साथ-साथ मंजोत सिंह नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में लिखा है, 'एक नया चमत्कार फ्रॉम जमुनापार'।

आपको याद हो तो फुकरे का पहला पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था, जिसे जनता ने खूब प्यार दिया था। लोगौं को फिल्म की कहानी से लेकर किरदार खूब पसंद आए थे। पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स ने दूसरे पार्ट का ऐलान किया था। इसके बाद मेकर्स ने इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म रिलीज की।

फिल्म के दूसरे पार्ट ने भी बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जमकर सक्‍सेस पाई थी और अब जल्द ही फिल्म का तीसरा पार्ट धमकने वाला है। फुकरे और फुकरे 2 फिल्म में अली फजल का किरदार फैंस ने काफी पसंद किया था, हालांकि अब फुकरे की तीसरी फ्रेंचाइजी में एक्टर अली फजल नहीं नजर आने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर से भी वो गायब हैं।

फिल्म में इस बार अली फजन की कमी फैंस का खलने वाली है। फुकरे 3’ में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। इस फिल्‍म को मृगदीप सिंह लांबा ने न‍िर्देश‍ित क‍िया है।

यह भी पढ़ें- 10,000 घंटों में बनकर तैयार हुआ दुल्हनिया अथिया शेट्टी का लंहगा