आमिर खान और जायरा वसीम अभिनीत फिल्म 'सक्रेट सुपरस्टार' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की। निर्माताओं ने यह जानकारी दी। अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म दिवाली पर गुरुवार को रिलीज हुई। यह फिल्म एक किशोरी इंसिया (जायरा) के ईर्द-गिर्द घूमती है। इंसिया गायिका बनने के ख्वाब देखती है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, "सीक्रेट सुपरस्टार भारत में 1750 थिएटर्स पर रिलीज हुई,जबकि विदेशों में 1090 थिएटर्र्स पर रिलीज की गई है।" उन्होंने कहा कि पहले दिन फिल्म ने 4.80 की कमाई की है। फिल्म आमिर खान और उनकी वाइफ किरण राव के आमिर खान प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो के बैनर तले बनी है। ट्रेड एनालिस्ट का अनुमान है कि दिवाली के दूसरे दिन की छुट्टी का फायदा सीक्रेट सुनपस्टार को भी मिला और यह फिल्म शुक्रवार को करीब ८ से ९ करोड़ रुपए का कारोबार कर सकती है। लेकिल दूसरी ओर यह तथ्य भी चौंकाते हैं कि शुक्रवार के आखिरी शो गोलमाल के हाउसफुल रहे, जबकि सीक्रेट सुपरस्टार को गिनती के ही दर्शक मिले।