
गदर 2 की रफ्तार जवान की रिलीज से हुई कम
Gadar 2 Box Office Collection Day 27: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने 500 करोड़ क्लब में भी अपनी जगह बनाई और कई सारे रिकार्ड्स भी तोड़ डाले, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर तारा सिंह यानी सनी देओल की फिल्म की कमाई जवान की रिलीज से पहले ऐसे गिरी की किसी को यकीन नहीं हुआ। फिल्म ने मंगलवार को यानी 26वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया। बुधवार की कमाई और भी कम हो गई। कितना रहा सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म का 27वें दिन का कलेक्शन, चलिए आपको बताते हैं...
गदर 2 का कलेक्शन 27वें दिन रहा सबसे कम (Sunny Deol Gadar 2 collection)
Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो सनी देओल की फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 2.40 करोड़ का बिजनेस किया। इस आंकड़े को अगर जोड़ लिया जाए तो फिल्म अब तक कुल 508.57 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। वीकडेज की वजह से भी गदर 2 की रफ्तार कम हो गई है। वहीं आज यानी 7 सितंबर को शाहरुख खान जवान रिलीज हो रही है। जिस वजह से इसकी एडवांस बुकिंग का असर गदर 2 पर रहा।
जवान की वजह से औंधे मुंह गिरी गदर 2 (Shah Rukh Khan Jawan)
जवान फिल्म की रिलीज का असर गदर 2 पर पड़ने लगा है। शाहरुख खान की जवान रिलीज होते ही गदर 2 के लिए बॉक्स ऑफिस पर बने रहना बड़ी चुनौती होगी। जवान के रिलीज होने पर गदर 2 के अधिकतर शोज सिनेमाघरों से हटा दिए जाएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में गदर 2 का क्या हाल होता है।
Published on:
07 Sept 2023 07:46 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
