फिल्म के ट्रेलर में दिखाए डायलॉग्स जो फैंस का दिल जीत गए हैं..
ट्रेलर में दिखाया जाता है कि सकीना और तारा सिंह का बेटा जीते पाकिस्तान पहुंच जाता है, अब वो कैसे पहुंचता है ये तो फिल्म देख कर ही पता चलेगा, लेकिन ट्रेलर में सनी देओल जिस तरह से अपनी सक्कू से वादा करते दिख रहे हैं 'तू फिकर न कर, मैं तेरे जीते को लेकर आऊंगा' वो बेमिसाल है।