1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gadar 2 Public Review: ‘गदर 2’ देखने के बाद सनी देओल-अमीषा पटेल की फिल्म का लोगों ने क्या दिया रिव्यू

Gadar 2 Public Review: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर रिलीज हो चुकी है जानिए उनके फैंस फिल्म के बारे में क्या बोल रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
gadar_2_public_review.jpg

गदर 2 सनी देओल की 22 साल पहले आई फिल्म गदर का सिक्वल है जिसे यूजर्स ने खासा पसंद नहीं किया है

Gadar 2 Public Review: फिल्म के डायरेक्शन और परफॉर्मेंस कई लोगों को पसंद आ रही है और कई लोगों को नहीं। कई यूजर्स इसे खराब बता रहे हैं तो कोई इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहा है किसी ने बताया कि सेकंड हाफ ने मूवी को गिराया है गदर 2 बहुत बड़ी निराशा है। फिल्म में फायर नहीं है। ट्विटर पर गदर 2 देखने के बाद कुछ लोगों के रिएक्शन सामने आए हैं, उन्होंने मूवी को आउटडेटेड बताया है किसी ने गदर 2 को मजाक बता दिया है।

एक यूजर लिखता है- फिल्म बैकडेटेड है जो काफी ज्यादा 90s की फील देती है इमोशन, परफॉर्मेंस सभी लिमिट से बाहर हैं ये मूवी मजाक है। उत्कर्ष शर्मा को फिर से लॉन्च करना फेलियर साबित हुआ। सनी देओल के सीन्स कम हैं। विजुअल्स भयानक हैं। डायलॉग अच्छे हैं। कई लोगों का फिल्म देखकर सिरदर्द हुआ है। यूजर्स का कहना है अनिल शर्मा ने काफी ओल्ड स्टाइल फिल्म बनाई है। वहीं, एक ने लिखा- हमारे साथ भद्दा मजाक हुआ है।

पिछली गदर की वजह से बढ़ी थी उम्मीदें
खास बात ये है कि एडवांस बुकिंग में सनी देओल की फिल्म के 20 लाख टिकटें बुक हो चुकी हैं। इसका फिल्म को ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में फायदा मिलेगा। फिल्म का असली टेस्ट शुरू होगा पहले चौथे दिन यानी फर्स्ट मंडे से। इससे पहले मूवी धमाकेदार कमाई कर लेगी।

Story Loader