फिल्म 22 सालों बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। एक बार फिर सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी लोगों को देखने को मिलेगी। फिल्म को लेकर अब तक कई बातें सामने आ चुकी हैं।
आपको याद हो तो फिल्म के पहले पार्ट में तारा सिंह सकीना को लेने पाकिस्तान जाता है, लेकिन इस बार कहानी में बदलाव किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार फिर तारा सिंह फिर से सीमा पार पाकिस्तान जाएगा, लेकिन इस अपनी पत्नी सकीना नहीं बल्कि अपने बेटे जीते (Jeete) के लिए जाएगा।