वहीं नए टच के साथ ट्रेलर देखकर फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आज गदर का ट्रेलर देखकर रोंगटे खड़े हो गए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जब गदर रिलीज हुई थी तब थिएटर में नहीं देख पाए एक बार फिर अवसर प्राप्त हुआ है इससे बेहतरीन और क्या हो सकता है।' वहीं अन्य ने लिखा, 'इंडियन सिनेमा की एपिक और मास्टरपीस मूवी।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'गदर ने बॉक्स ऑफिस पर जो बवाल मचाया।।वैसा बवाल एक बार फिर मचने वाला है।'