
Richa Chadha
Galwan Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों कंट्रोवर्सी क्वीन बन गई है। ऋचा चड्ढा के 'गलवान ट्वीट' पर बॉलीवुड सितारों के अलावा बाकी हस्तियों के लगातार जवाब आ रहे हैं। दरअसल, ऋचा चड्ढा ने गलवान के ट्विटर अकाउंट पर भारतीय सेना का मजाक बनाने हुए एक विवादस्पद ट्वीट किया था। जिसको लेकर अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा को ट्वीट करते हुए आईना दिखाया था और लिखा था, वो वहां पर हैं इसलिए हम यहां सुकून से रह पाते हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। हालांकि अक्षय कुमार के अलावा भी कई बॉलीवुड सितारें हैं जिन्होंने ऋचा चड्ढा के 'गलवान ट्वीट' पर उनको करारा जवाब दिया है। अबतक अनुपम खेर, रणवीर शौरी, रवीना टंडन, के के मेनन, और फिल्म निर्माता विवेकअग्निहोत्री, अशोक पंडित, और कई बाकी बॉलीवुड हस्तियों और राजनेताओं ने ऋचा चड्ढा के विवादास्पद ट्वीट की निंदा की है। लेकिन बॉलीवुड के कुछ सितारें ऐसे भी हैं जो ऋचा चड्ढा को फूल सपोर्ट कर रहे हैं। जिनमें प्रकाश राज के बाद अब स्वरा भास्कर का नाम भी सामने आया है।
स्वारा भास्कर ने किया ऋचा चड्ढा को सपोर्ट
प्रकाश राज के बाद अब स्वरा भास्कर भी ऋचा चड्ढा के सपोर्ट में खड़ी हो गई हैं और उन्होने ट्वीट किया है कि ''ऋचा चड्ढा, आपके लिए शक्ति और प्यार!'(strength and love to you) इसके अलावा ब्लू कलर का हार्ट इमोजी भी बनाया है।
प्रकाश राज ने भी दिया ऋचा चड्ढा का साथ
स्वारा भास्कर से पहले प्रकाश राज ने ऋचा चड्ढा को सपोर्ट करते हुए अक्षय कुमार को जवाब दिया। प्रकाश राज ने अक्षय कुमार को ट्वीट किया 'आपसे यह उम्मीद नहीं थी अक्षय कुमार, कहना ये था कि ऋचा चड्ढा आपसे ज्यादा हमारे देश के लिए प्रासंगिक है सर। #JustAsking'। वैसे प्रकाश राज के इस ट्वीट पर अभीतक अक्षय की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अनुपम खेर ने ऋचा चड्ढा को दिखाया आईना
अनुपम खेर ने भी ऋचा चड्ढा के गालवान ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्विटर पर अपनी राय दी है। अनुपम खेर ने लिखा है कि देश के बारे में बुरा बोलना 'कायरों का काम' है। अनुपम ने ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है कि भारतीय सेना का अपमान करने से ज्यादा 'शर्मनाक' कुछ और नहीं है। ऋचा चड्ढा के ट्विटर अकाउंट पर लगातार बॉलीवुड सितारों के अलावा बाकी हस्तियों के ट्वीट सामने आ रहे हैं।
Published on:
26 Nov 2022 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
