
Ganesh Acharya reduced his weight 98 kg Know his journey
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर डांस कोरियोग्राफर गणेश आचार्या का आज जन्मदिन हैं। इंडस्ट्री में गणेश आचार्या का नाम खूब मशहूर हैं। उन्होंने गोविंदा से लेकर रणवीर सिंह तक को डांस सिखाया है। यही वजह है कि भारत के सबसे बड़े डांस कोरियोग्राफर्स की गिनती में उनका नाम शामिल हैं। बेहतरीन डांस की वजह से गणेश आचार्या अपने वज़न को लेकर भी सुर्खियों में रहते थे। एक वक्त था जब उनका वज़न करीबन 200 किलो तक पहुंच गया था। फिर अचानक से उनके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेंशन की झलक ने सबको हैरान करके रख दिया। गणेश आचार्य ने 98 किलो अपना वज़न कम किया।
यूं किया गणेश आचार्य ने वजन कम
कुछ समय पहले गणेश आचार्य कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर आए थे। 'द कपिल शर्मा' शो में गणेश आचार्य ने अपनी पूरी जर्नी के बारें में बताया था। गणेश आचार्य ने बताया कि इस मुश्किल जर्नी में उनके परिवार ने उनका पूरा साथ दिया। उनके ट्रेनर अजय नायडू ने उनका पूरा ध्यान रखा। गणेश आचार्य ने बताया कि वजन कम करने की शुरूआत में उन्होंने पहले दो महीने की वर्कआउट किया। जिसके बाद 15 दिन उन्हें तैरने का तरीका सीखने में लग गए।
ट्रेनर की खूब मेहनत
ट्रेनर ने पानी के अंदर क्रंचेज करवाना शुरू किया। जिसके बाद गणेश आचार्य को खुद की बॉडी में फर्क नज़र आने लगा। गणेश आचार्य ने बताया कि वो 75 मिनट में 11 अलग-अलग एक्सरसाइज करते थे। जिसकी वजह से डेढ़ साल में उन्होंने 85 किलो अपना वज़न कम किया।
वजन कम बने लाखों लोगों की प्रेरणा
गणेश आचार्य ने अपनी वेट कम करने की जर्नी को बताते हुए आगे बताया कि वह खुद को थकाने केलिए खूब डांस करते थे। जैसे ही उनका वजन कम हुआ वो भी तेजी से नाचने लगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि 7xl कपड़े पहने वाले गणेश आचार्य अब L साइज के कपड़े पहनते हैं। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा गणेश आचार्य मोटापे से परेशान लोगों के लिए आइडल बने हैं। आपको बतातें चलें कि गणेश आचार्य को उनकी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्री पुरस्कार भी मिल चुका है।
Published on:
14 Jun 2021 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
