8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर संजय लीला भंसाली ने तोड़ी चुप्पी, शेयर की ये न्यूज

लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। खुद फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इसकी जानकारी दी है। ये फिल्म पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 28 Jan 2022, 10:54 PM IST

gangubai_kathiawadi.jpg

gangubai kathiawadi

[MORE_ADVERTISE1]

लम्बे वक्त के इंतजार के बाद आखिरकार संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट मेन लीड में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। आलिया फिल्मों में दमदार किरदार निभाती हैं, लेकिन पहली बार वो डॉन के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर काफी वक्त से अटकले चल रही थीं।

अब आखिरकार फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। खुद फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इसकी जानकारी दी है। ये फिल्म पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय थी। बता दें कि पिछले साल नवंबर में फिल्म की रिलीज डेट 18 फरवरी 2022 तय की गई थी, हालांकि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज डेट डाल दी गई।

बात करें आलिया भट्ट की तो इस साल वो अपने फैंस के लिए एक के बाद फिल्में लेकर आने वाली हैं। उनकी कई फिल्में कतार में लगी हुई हैं जो रिलीज का इंतजार कर रही है, लेकिन कोविड कारणों के चलते अभी उनकी रिलीज में कितनी देरी है इसको लेकर कुछ भी कहना मुश्किल है। बता दें कि हाल ही में उन्होंने फिल्म आरआरआर का प्रमोशन किया है जो जनवरी में रिलीज होने वाली थी।

वहीं दूसरी ओर एक्टर रणबीर कपूर के साथ उनकी 'ब्रह्मास्त्र' भी आने वाली है। दर्शक रणबीर और आलिया को पहली बार स्क्रीन पर साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। आलिया रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का भी हिस्सा बनेंगी जिसका एलान कुछ महीनों पहले ही हुआ है।

यह भी पढ़ेंः बिना किसी स्क्रिप्ट के ही सुभाष घई को बनानी पड़ी थी राम-लखन, थी इतनी बड़ी मजबूरी

अब देखना ये है कि संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी दर्शकों को पसंद आती है या नहीं। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर काफी पहले ही रिलीज हो चुका है, हालांकि लोगों से ट्रेलर को लेकर बहुतत पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला है। बात करें संजय लीला भंसाली की तो उनके डायरेक्शन में बनी लगभग हर फिल्म स्क्रीन पर सुपरहिट साबित हुई।

यह भी पढ़ेंः जब एक ही महीने में 14 फिल्मों में नजर आया था ये मशहूर विलेन