सुभाष घई के अनुसार मेरे पास 'राम लखन' के लिए आईडिया था, लेकिन कहानी नहीं थी। मैंने अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ 'मेरी जंग' और 'हीरो' में काम किया था जिसके चलते मैंने उनसे कहा कि मैं अगले महीने एक फिल्म शुरू करना चाहता हूं और वे मान गए, लेकिन समस्या तब शुरू हुई जब मेरे तीन रेगुलर डिस्ट्रीब्यूर्स ने मुझे छोड़ दिया। उन्होंने इसका कारण भी बताया।