
'हिंदू आंतकवाद' बयान पर साध्वी के माफी मांगने के पर गौहर और स्वरा ने जमकर उड़ाई नेता की खिल्ली, ऐसे कसा तंज
इन दिनों लोकसभा चुनाव के कारण पार्टियों के बीच लगातार रस्सा-कस्सी चल रही है। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर साफ देखी जा सकती है। इस वक्त भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और मालेगांव ब्लास्ट मामले में बेल पर बाहर आई साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर अब अभिनेत्री गौहर खान ने गुस्सा किया है।
दरअसल, साध्वी ने साउथ के सुपरस्टार कमल हासन के बयान की प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त ही रहेंगे। उनको आतंकवादी कहने वाले लोगों को अपने अंदर झांककर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को जनता चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।
भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी के इस बयान से किनारा कर लिया है और बाद में साध्वी ने भी अपना बयान वापस लेते हुए माफी मांग ली। इस पर गौहर खान ने ट्वीट कर लिखा, 'चलो बच्चों, सारे खुश हो जाओ.. सॉरी बोल दिया.. सॉरी बोल दिया.. लेकिन फिर भी चुनाव तो लडे़ंगे।'
वहीं, गौहर खान के इस ट्वीट को फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी रीट्वीट किया है। बता दें कि गौहर अक्सर सरकार के कामकाज और नीतियों पर सवाल खड़ी करती आई हैं।
गौरतलब है की कुछ समय पहले कमल हासन ने तमिलनाडु में अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 'मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे।'
हालांकि लोगों के आलोचना करने के बाद उन्होंने इसपर सफाई भी दी थी। कमल हासन ने विस्तार से बताते हुए कहा कि,' कुछ लोग मेरी टिप्पणी की वजह से गुस्से में हैं। मैं भी एक हिंदू परिवार से हूं और मेरा मतलब किसी की भावना का आहत करना नहीं है। लोग मेरा पूरा बयान सुने बिना ही मेरी निंदा कर रहे हैं।'
बता दें बाद में गौहर ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'नही नहीं बच्चों सॅारी नहीं बोला। किसी न्यूज चैनल ने अपना काम ठीक से किया। पहले हैडलाइन थी की उन्होंने माफी मांग ली। लेकिन उन्हें नहीं मालूम सॅारी शब्द क्या होता है। चलो कोई नहीं फिर भी चुनाव लड़ेंगे। उसमें कोई अच्छे होने का सर्टीफिकेट थोड़ी चाहिए।'
Published on:
17 May 2019 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
