9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

B’DAY SPL: जानें क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी एक्टर गीता बसरा के बारे में रोचक बातें…

B'DAY SPL: जानें क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी एक्टर गीता बसरा के बारे में रोचक बातें...  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Mar 13, 2018

B'DAY SPL: जानें क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी एक्टर गीता बसरा के बारे में रोचक बातें...

बॅालीवुड इंडस्ट्री में काम कर चुकी एक्ट्रेस गीता बसरा आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। गीता भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह की पत्नी हैं। उनका जन्म इंग्लैंड के पोर्टस्माउथ में सन 1984 को हुआ था।  

B'DAY SPL: जानें क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी एक्टर गीता बसरा के बारे में रोचक बातें...

गीता का बचपन इंग्लैंड में ही बीता। उन्होंने छोटी उम्र से ही फिल्मों में काम करने का सपना देखा था। इसी वजह से वह अपना सपना साकार करने के लिए मुंबई आ गईं थी।  

B'DAY SPL: जानें क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी एक्टर गीता बसरा के बारे में रोचक बातें...

बॉलीवुड में जैसे-तैसे गीता ने एन्ट्री तो ले ली लेकिन वह इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने में नाकामयाब रहीं। गीता ने 'द ट्रेन', 'मिस्टर जॉब' और 'सेकेंड हैंड हस्बैंड' जैसी कई फिल्मों में काम किया।  

B'DAY SPL: जानें क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी एक्टर गीता बसरा के बारे में रोचक बातें...

वैसे बीते वक्त में गीता ने क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का सपना भी देखा था। लेकिन मुंबई में आने के बाद वह पूरी तरह फिल्मों में दिलचस्पी दिखाने लगीं। इसके बाद उन्होंने क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का प्लान छोड़ दिया।  

B'DAY SPL: जानें क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी एक्टर गीता बसरा के बारे में रोचक बातें...

गीता का मानना है कि उनके अंदर एक्टिंग का कीड़ा 2 साल की उम्र में ही पैदा हो गया था। उन्होंने स्कूलिंग के दौरान थिएटर किया था।