
अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट
T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फाइनल के रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को धूल चटाई, जिसके बाद पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल बन गया। जीत की इस गूंज से मायानगरी मुंबई भी अछूती नहीं रही। बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को अपनी बधाइयां दी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पोस्ट की हो रही है। उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि टीम इंडिया ही जीतेगी, साथ ही उन्होंने एक बड़ा कारण भी बताया था।
अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया की जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक्स (ट्विटर) पर एक बड़ा ही दिलचस्प और मजेदार कैप्शन लिखा। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे। हो गया!" दरअसल, बिग बी के इस ट्वीट के पीछे एक पुराना अंधविश्वास (टोटका) छिपा है।
क्रिकेट के कई फैंस की तरह अमिताभ का भी मानना है कि जब भी वह लाइव मैच देखते हैं, भारतीय टीम विकेट खो देती है या मैच हार जाती है। इसलिए, भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने फाइनल मैच न देखने का कठिन फैसला लिया। अब जब भारत चैंपियन बन गया है, तो फैंस बिग बी के इस 'बलिदान' और मजाकिया अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। वह अक्सर टीम इंडिया की जीत के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इस बार भी यही हुआ। उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर ली थी कि टीम इंडिया जीत जाएगी, अगर वह मैच न देखें तो और हुआ भी ऐसा ही। अब जब अमिताभ बच्चन ने पोस्ट करके ये बड़ी खबर फैंस को दी तो हर कोई हैरान रह गया।
लोग उनकी तारीफ करने लगे। कई बड़े सितारों ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। इसमें सारा अली खान से लेकर सोनल चौहान तक और रश्मिका मंदाना ने भी पोस्ट किया। पूरा बॉलीवुड टीम इंडिया की जीत की खुशी में शामिल हुआ।
Published on:
09 Mar 2026 08:44 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
