9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्सीडेंट के बाद अनुराग डोभाल की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, फैंस से की ये खास अपील

Anurag Dobhal Health Update: एक्सीडेंट के बाद अनुराग डोभाल की पत्नी ने अपने स्वास्थ्य संबंधी अपडेट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है कि वे उनकी लिए दुआ करें, ताकि वे जल्द ठीक होकर जल्द वापस लौटे।

less than 1 minute read
Google source verification
एक्सीडेंट के बाद अनुराग डोभाल की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, फैंस से की ये खास अपील

अनुराग डोभाल (सोर्स: X)

Anurag Dobhal Health Update: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल के फैंस के लिए अच्छी खबर आई सामने है। बता दें, उनकी पत्नी रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम पर उनकी सेहत की जानकारी दी है, जिसमें रितिका ने बताया है कि अनुराग की स्थिति में सुधार हो रहा है और वे ठीक होकर जल्द वापस लौटने वाले है।

डिप्रेशन से जूझते हुए अनुराग

कुछ दिन पहले डिप्रेशन से जूझते हुए अनुराग ने अपनी कार को तेज गति से टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया। रितिका ने अपनी इंस्टास्टोरी में बताया कि एक्सीडेंट में उन्हें कुछ चोटें आई हैं, लेकिन उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति मजबूत है। साथ ही, उन्होंने फैंस को विश्वास दिलाया कि अनुराग डॉक्टरों की निगरानी में सुरक्षित हैं और जल्द ही अच्छे से ठीक हो जाएंगे।

इतना ही नहीं, रितिका ने इस मुश्किल समय में सभी से अपील किया कि वे उनके स्वास्थ्य को लेकर फैल रही अफवाहों और गलत खबरों से बचें। उन्होंने आगे लिखा है कि इस समय उन्हें सिर्फ फैंस की दुआओं, सपोर्ट और पॉजिटिव सोच की जरूरत है और इसके बाद लोगों का धन्यवाद भी किया जिन्होंने इस संकट की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े रहे। बता दें, अनुराग डोभाल के परिवार का ध्यान अभी पूरी तरह से उनकी रिकवरी पर है और वे जल्द ही अपने फैंस के बीच वापस आने की तैयारी में हैं।

परेशान करने वाला एक्सीडेंट के पहले के वीडियो

दरअसल, ये घटना डोभाल द्वारा इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाला वीडियो पोस्ट शेयर करने के कुछ दिनों बाद ही घटी है। अपने आखिरी वीडियो में, अनुराग ने अपने पेरेंट्स और भाई-बहनों पर उन्हें मेंटली हैरेस करने का आरोप भी लगाया था।