10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीरियड्स पर बोला गया Animal में ये डायलॉग फैंस को नहीं आया पसंद, इंटिमेट सीन पर भी मचा बवाल

Animal Ranbir Kapoor: 'एनिमल' फिल्म जितना बॉक्स ऑफिल पर कमाल कर रही है। वहीं, इस फिल्म में लड़कियों के पीरियड्स को लेकर भी डायलॉग बोले गए हैं। जो काफी हैरान करने वाले हैं।

2 min read
Google source verification
animal_movie_girls_period_pad_ranbir_kapoor_.jpg

एनिमल में रणबीर कपूर के पीरियड्य वाले डायलॉग पर हुआ हंगामा

Animal Controversial Scenes and Dialogues: बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ (Animal) गर्दा उड़ा रही है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के डायलॉग और सीन्स को लेकर बवाल मचा हुआ है। जहां कई फैंस को इंटीमेंट सीन्स पसंद आ रहे हैं। तो वहीं कई दर्शक इसपर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। पर फिर भी टिकट खिड़की पर फिल्म ने गदर मचा रखा है। फिल्म ने 7 दिनों में 450 करोड़ से ज्यादा का भौकाल कलेक्शन कर लिया है। इसके बावजूद इसके सीन्स और पीरियड पर बोला गया रणबीर कपूर का डायलॉग सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

रणबीर कपूर से नाराज हुए फैंस (Ranbir Kapoor on Girl Periods and Pad)
एक सीन के दौरान रणबीर का कैरेक्टर विजय अपनी पत्नी गीतांजली यानी रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) पर बार-बार पैड बदलने की शिकायत करने पर चिल्लाहै। विजय, गीतांजली से कहता है कि महीने में चार बार पैड चेंज करने के लिए इतना नाटक करती है तू। जबकि, वह एडल्ट डायपर और कैथेटर के साथ घूम रहे हैं। पीरियड्स पर बोला गया रणबीर कपूर का यह डायलॉग उनके कई फैंस को पसंद नहीं आया। उन्होंने इसे बेफिजुल में स्क्रिप्ट में शामिल करना बताया है।

जूते चाटने पर हुआ हंगामा (Ranbir Kapoor Bold Scenes With Tripti Dimri)
'एनिमल' में एक सीन है, जहां रणबीर कपूर, तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को अपना प्यार साबित करने के लिए शर्त रखता है और उससे अपना जूता चाटने के लिए कहता है। सोशल मीडिया पर इस सीन पर भी काफी हल्ला है। यहां तक कि डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने भी इस एक सीन की आलोचना की है। उन्हें ‘एनिमल’ के भेष में रणबीर का क्राफ्ट जितना पसंद आया, उतना ही मेल ईगो से भरा यह सीन उनको पसंद नहीं आया।


यह भी पढ़ें: Animal Tuesday Collection: ‘एनिमल’ ने मंगलवार को काटा बवाल, 5वें दिन कलेक्शन बना आंधी

डबल मीनिंग डायलॉग को किया नपसंद (Animal Double Meaning Dialogue)
एनिमल मूवी में कुछ डबल मीनिंग डायलॉग भी हैं। जिसे यूजर्स ने ‘टॉक्सिक मैस्कुलेनिटी’ (Toxic) का नाम दिया है। एक सीन में रणबीर, रश्मिका को बच्चे पैदा करने से जुडा एक और डायलॉग बोलता है। जो डबल मीनिंग डायलॉग है। अधिकतर फैंस से इस डायलॉग पर आपत्ति जताई है।