27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘गोल्ड’ के लिए 1940 के दशक का इंडिया दिखाने में आई ऐसी कठिनाईयां, रिलीज हुआ मेकिंग वीडियो

इस फिल्म में आजादी के समय का लुक देने के लिए टीम ने कितनी मेहनत की है

2 min read
Google source verification

image

Rahul Yadav

Aug 04, 2018

akshay kumar gold first song naino se baandhi song release watch photo

akshay kumar gold first song naino se baandhi song release watch photo

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। कुछ दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था इसे फैंस का काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। इसके बाद फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'घर लाएंगे गोल्ड' और 'नैनो ने बांधी' रिलीज हुआ था। हालांकि मेकर्स ने अब इसका मेकिंग वीडियो यूट्यूब पर जारी किया है। इसमें फिल्म की शूटिंग की सारी कठिनाईयों को और यह दिखाया गया है कि कैसे इस फिल्म की शूटिंग की गई है।







फिल्म एक सपने, एक जुनून की कहानी कहती है

इस फिल्म में एक सपने, एक जुनून और एक कोशिश की कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है। मूवी आजादी के बाद भारत को ब्रिटिशर्स से मिले पहले 'गोल्ड' की कहानी है। बता दें कि ये कहानी उस सुलगते जज्बात के बारे में है जो आजादी के 200 सालों का बदला किसी को नीचा दिखाकर या दंगा फसाद करवा कर नहीं बल्कि अपना सिर दुनिया में सबसे ऊपर उठा कर लेना चाहता हैं। वहीं मूवी में अक्षय कुमार हॉकी कोच तपन दास के किरदार में नजर आने वाले हैं। जिसका मकसद देश के लिए कॉमवेल्थ गेम्स में ब्रिटिशर्स के हाथों 'गोल्ड' दिलवाना है। उनके अपोजिट उनकी बीवी का किरदार निभा रही टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय हैं। फिल्म को निर्देशक रीमा काग्ती ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आजादी के समय का लुक देने के लिए टीम ने कितनी मेहनत की है इसका अंदाजा आपको वीडियो को देखने बाद लग जाएगा कि उस लुक को देने में कितनी मेहनत लगी।

घमासन है टक्कर

बता दें कि 'गोल्ड' के साथ 15 अगस्त के दिन जॉन की फिल्म 'सत्यमेव जयते' रिलीज होगी। इससे माना जा रहा है कि दोनों ही फिल्मों जोरदार टक्कर है। गौरतलब है कि दोनों ही फिल्मों में देशभक्ति का जबरदस्त डोज है। अब इस दिन देखना ये होगा कि दोनों फिल्मों में से दर्शक कौनसी फिल्म देखना पसंद करेंगे। वैसे, बता दें कि दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शक उत्साहित हैं।