बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हमेशा से ही अपनी एक्टिंग को लेकर जाने जाते हैं। अक्सर जब भी वह कोई मूवी सिनेमाघरों में लेकर आते हैं तो जबरदस्त धमाल मचा जाते हैं और उनकी फिल्म चर्चा में भी बनी रहती है। ऐसे में उनकी अपकमिंग मूवी 'गोल्ड' सिनेमाघरों में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने को तैयार है। उनकी यह फिल्म आजाद भारत की हॉकी टीम को ओलंपिक में मिले पहले गोल्ड मेडल की कहानी पर आधारित है। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर, टीजर और कई गाने भी रिलीज हुए हैं जो आपको जोश से भर देंगे। इस गानों को फैंस का अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। तो चलिए 'गोल्ड' मूवी के सभी गाने हम आपको सुनाते हैं।