
sonali bendre
महाराष्ट्र के भाजपा विधायक राम कदम ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को गलतफहमी में सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे डाली थी। जिसे लेकर विधायक काफी ट्रोल हुए। गलती का एहसास होने पर उन्होंने आनन-फानन में पोस्ट डिलीट की और तुरंत ही अपनी गलती सुधारते हुए दूसरा ट्वीट किया।उन्होंने लिखा, 'सोनाली बेंद्रे जी के बारे में यह अफवाह थी। पिछले दो दिनों से मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं।' इस पर सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल ने लोगों से आग्रह किया कि सोशल मीडिया के मंच पर सामग्री को शेयर करते वक्त अधिक जिम्मेदार होना चाहिए। गोल्डी ने सोशल मीडिया यूजर्स से कहा कि अफवाहों पर न विश्वास करें और उसे फैलाएं भी न।
उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं सभी से अपील करता हूं कि सोशल मीडिया का अधिक जिम्मेदारी से उपयोग करें। आइये हम ना अफवाहों में विश्वास करें और ना उन्हें फैलाए। ऐसा करके हम अनावश्यक रूप से लोगों की भावनाओं को आहत नहीं करेंगे।'
व्हाट्स एप मैसेज के कारण हुई गलतफहमी
चर्चा है कि राम कदम को व्हाट्स एप पर एक मैसेज मिला था, जिसमें लिखा था, 'हिंदी और मराठी सिनेमा पर राज करने वालीं और सबकी चहेती सोनाली बेंद्रे नहीं रहीं।' इसे उन्होंने टि्वटर पर शेयर कर दिया और उन्हें श्रद्धांजलि भी दे दी। जिसके बाद उन्हें यूजर्स ने काफी ट्रोल किया।
Published on:
09 Sept 2018 12:11 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
