12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good Newwz Box Office Collection: जानें अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्यूज’ की अब तक की कमाई

'गुड न्यूज (Good Newwz)' आईवीएफ (IVF) पर आधारित है और लोगों को ये कॉन्सेप्ट पसंद आ रहा है। फिल्म शुरू से लेकर एंड तक कॉमेडी से भरपूर है।
2 min read
Google source verification
good_newwz_7_.jpeg

नई दिल्ली: Good Newwz Box Office Collection Day 25: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) ने 25 वें दिन भी अच्छी खासी कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि फिल्म ने 25वें दिन यानी रविवार को करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की होगी, ऐसे में फिल्म 25 दिनों में ही 204 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। इसके अलावा ये फिल्म विदेशों में भी अच्छी खासी कमाई कर रही है।

'गुड न्यूज (Good Newwz)' आईवीएफ (IVF) पर आधारित है और लोगों को ये कॉन्सेप्ट पसंद आ रहा है। फिल्म शुरू से लेकर एंड तक कॉमेडी से भरपूर है। 'गुड न्यूज' की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म मुंबई के सोफिस्टिकेटेड कपल वरुण बत्रा (Akshay Kumar) और दीप्ति बत्रा (Kareena Kapoor) की कहानी है, जो शादी के सात साल बाद माता-पिता बनने का सोचते हैं, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी जब वो नाकाम रहते हैं तो वो डॉक्टर का सहारा लेते हैं और आईवीएफ से माता पिता बनने के लिए तैयार होते हैं। लेकिन गड़बड़ तब होती है जब डॉक्टर्स एक और बत्रा कपल के साथ उनका स्पर्म एक्सचेंज कर देते हैं।

दूसरा बत्रा कपल और कोई नहीं बल्कि देसी कपल हनी (दिलजीत दोसांझ) और मोनी (कियारा आडवाणी) हैं। स्पर्म एक्सचेंज होने के बाद कैसे दोनों कपल आपस में उलझते हैं इसी से कहानी आगे बढ़ती है। डायरेक्टर राज मेहता (Raj Mehta) ने फिल्म को बहुत ही क्रिस्प रखा है और कही भी आप बोर नहीं होते हो। वहीं एक्टिंग के मामले में अक्षय कुमार (Akshay Kuamr), करीना कपूर (Kareena Kapoor) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने शानदार एक्टिंग की है। लेकिन कियारा आडवाणी कुछ खास नहीं कर पाती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग