5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोविंदा ने साजिश रचे जाने का किया दावा, शराब और स्मोकिंग को बनाया सहारा

गोविंदा ने साजिश रचे जाने का किया बड़ा दावा सिगरेट और शराब को जिंदगी में किया शामिल पवित्र गोविंदा को बताया पुराना गोविंदा को मिल रही बोल्ड कंटेंट वाली फिल्में

2 min read
Google source verification
Govinda

Govinda

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में गोविंदा ने अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े ऐसे खुलासे किए हैं जिसने सभी को हैरान कर दिया है। गोविंदा लंबे वक्त से किसी बड़ी फिल्म में नहीं दिखाई दिए हैं जिसका कारण भी उन्होंने साझा किया है। गोविंदा का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। उन्हें अच्छे रोल्स ऑफर ना हो इसके लिए षड्यंत्र रचा गया है। गोविंदा ने इसी को अपनी निजी जिंदगी से भी जोड़ते हुए कहा कि ये सब उनके अंदर कड़वाहट भर चुका है। अब वो पहले जैसे पवित्र इंसान नहीं रहे।

साजिश रचे जाने का गोविंदा ने किया दावा

गोविंदा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कई हैरान करने वाली बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में कुछ लोग मिलकर उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। मेरे इमेज को खराब करने के लिए कई तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। यहां तक कि मुझे ऐसी फिल्में ही ऑफर की जाती हैं जिसे उन्हें पता है कि मैं रिजेक्ट कर दूंगा। जिसमें बोल्ड कंटेंट और हिंसा करने वाली फिल्में शामिल हैं। इतना ही बोल्ड कंटेंट लाना है तो एडल्ट फिल्में बनाओ। एक जगह तो ये भी बातें की जा रही थीं कि गोविंदा को लेकर उसे कुछ सीन्स और गाने दे देते हैं। बाद में सीन्स हटा देंगे सिर्फ गानों में रखेंगे।

मामा-भांजे के रिश्ते के बीच आईं कश्मीरा? गोविंदा ने कृष्णा अभिषेक के साथ चल रहे विवाद पर कही बड़ी बात

शराब और सिगरेट को बनाया जिंदगी का हिस्सा

गोविंदा यहीं नहीं रुके उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ का असर पर्सनल लाइफ पर भी बताया। गोविंदा ने कहा कि अब मैं पहले जैसा नहीं रहा। मेरे अंदर लोगों के प्रति बहुत कड़वाहट भर गई है। मैं अब पार्टी करता हूं, शराब पीता हूं और स्मोक करता हूं। मैं अब उतना इमोशनल भी नहीं रहा, जैसे बिजनेसमैन सोचते हैं वैसे काम को संभालता हूं।

Govinda " src="https://new-img.patrika.com/upload/2021/03/15/govinda_amit_6747097-m.jpeg">

अमिताभ बच्चन के स्ट्रगल को लेकर खुलासा

बता दें कि गोविंदा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अमिताभ बच्चन का के स्ट्रगल का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि मैं भी नेपोटिज्म का शिकार रहा हूं। मैंने अमिताभ बच्चन का संघर्ष भी देखा है। एक वक्त था जब उन्हें स्टेज पर देखकर लोग मुंह बना लेते थे। मुझे नहीं पता कि क्या उन्हें सपोर्ट करने की सजा मिल रही है। लोगों ने उन्हें छोड़ दिया और मुझे पकड़ लिया।