24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस के 600 दारोगा एक साथ देखेंगे रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, बुक किये गए 2 सिनेमाहॉल

Dhurandhar 2 Screening for UP Police: रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर निर्देशित धुरंधर का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म की कहानी, किरदारों और कलाकारों पर प्यार लुटा रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश से एक खबर आ रही है कि यूपी पुलिस के 600 ऑफिसर्स धुरंधर:द रिवेंज देखेंगे, जिसके लिए 2 सिनेमाहॉल बुक किये गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 26, 2026

Dhurandhar 2 Screening for UP Police

यूपी पुलिस के 600 दारोगा देखेंगे 'धुरंधर 2'। (फोटो सोर्स: IMDb)

Dhurandhar 2 Screening for UP Police: बीती 19 मार्च को रिलीज हुई रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कमाई के मामले में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। इसके साथ ही भारतीय फिल्मों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई है। सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक हर जगह 'धुरंधर 2' की वाहवाही हो रही है। फिल्म में उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और गैंगस्टर अतीक अहमद की असल कहानी से प्रेरित आतिफ अहमद का किरदार भी दिखाया गया है, फिल्म में जिसके कनेक्शन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (बड़े साहब) से दिखाए गए हैं। जिसके चलते यूपी के राजनैतिक गलियारों में फिल्म की चर्चा और तेज हो गई है।

मेरठ के 600 दारोगा देखेंगे 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2 Screening for UP Police)

अब खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने 2023 बैच के करीब 600 दारोगाओं के साथ फिल्म देखने की तैयारी कर ली है। बता दें कि आज यानी गुरवार को सभी आदित्य धर की 'धुरंधर 2' देखने सिनेमाहॉल जाएंगे। और इसके लिए पहल से ही मेरठ के 2 मूवीहॉल को बुक कर लिया गया है।

किये गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ज़ी न्यूज़ के मुताबिक, सभी दारोगा पुलिस लाइन से सरकारी वाहन में सवार होंगे और फिल्म देखने के लिए जाएंगे। इसके बाद दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के वेव सिनेमा मेवों बुकिंग की गई है। बता दें कि इस दौरान एसएसपी अविनाश पांडे और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान यूपी पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था के खास इंतजाम किए हैं।

उत्तर प्रदेश से फिल्म का है खास कनेक्शन

इस फिल्म का खास कनेक्शन उत्तर प्रदेश से है। इसके साथ ही फिल्म में पूर्व डीजीपी का किरदार भी शामिल है। फिल्म ऑफिसर्स को ये फिल्म दिखाना नए दारोगाओं का उत्साहवर्धन और यूपी पुलिस के विशेष कनेक्शन से रूबरू कराने के उद्देश्य से किया गया है।

'धुरंधर 2' की कास्ट

'धुरंधर: द रिवेंज', 'धुरंधर' का सीक्वल है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर, गौरव गेरा, सलीम सिद्दीकी, मानव गोहिल और अक्षय खन्ना (रहमान डकैत) जैसे कई दिग्गज एक्टर्स दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आये हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग