16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरसों बाद जी भर के नाचे गोविंदा, पत्नी सुनीता के साथ किया ऐसा डांस, देखती रह गई पूरी महफील, वीडियो वायरल

पत्नी संग जमकर झूमें सुपरस्टार गोविंदा, सामने आया मजेदार वीडियो....govinda dance with wife, govinda dance with wife video, govinda dance video, govinda dance latest video

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Sep 20, 2019

govinda, sunita ahuja dance

govinda, sunita ahuja dance

अभिनेता गोविंदा (Govinda) की बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) हाल ही में एक म्‍यूजिक वीडियो 'मिलो न तुम' में देखने को मिलीं। ये गाना 'इसमें तेरा घाटा' से सुपरहिट हुए सिंगर गजेंद्र वर्मा लेकर आए हैं। इस गाने में टीना, गजेंद्र के साथ नजर आ रही हैं और कुछ दिनों पहले इस गाने की लॉन्च पार्टी मुंबई में आयोजित की गई थी।

पार्टी की खास बात यह रही कि लंबे से बॉलीवुड फिल्मों से दूर गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ जमकर ठुमके लगाए। दोनों इस दौरान काफी खुश नजर आए। इतना ही नहीं इस दौरान सुनीता आहूजा पति गोविंदा के बाहों में झूमती नजर आईं। साथ ही गोविंदा की बेटी टीना भी जमकर ठुमके लगाती दिखीं।

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इस वीडियों में अपनी ही बेटी के गाने 'मिलो न तुम' पर डांस कर रहे हैं। वहीं सुनीता कुछ ऐसा डांस कर रही हैं कि डांस के किंग कहे जाने वाले गोविंदा भी भौंचक्के रह जाते हैं और वे भी झूमने लगते हैं। बता दें कि गोविंदा और सुनीता अपनी बेटी के डेब्यू को लेकर काफी खुश हैं। टीना के इस वीडियो की काफी तारीफ हो रही है। उनका अंदाज भी दर्शकों को खूब भा रहा है।