24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2024: गोविंदा ने मिलाए BJP गठबंधन वाली इस पार्टी से हाथ, जानें किस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Govinda: बॉलीवुड स्टार गोविंदा की राजनीति में फिर से घर वापसी हो गई है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए BJP गठबंधन वाली एक पार्टी से हाथ मिला लिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 28 Mar 2024, 5:34 PM IST

Govinda

बॉलीवुड स्टार गोविंदा

Govinda बॉलीवुड स्टार गोविंदा की राजनीति में फिर से घर वापसी हो गई है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए BJP गठबंधन वाली एक पार्टी से हाथ मिला लिए हैं।

आज गुरुवार को उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ सिंदे की उपस्थिति में शिवसेना पार्टी जॉइन की। गोविंदा लोकसभा चुनाव 2024 में शिंदे गुट वाली शिवसेना से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये एक वनवास था जो अब खत्म हो गया है। शिंदे जी की छत्रछाया में अब वो राम राज्य में एंटर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: टूट सकती है कियारा आणवाणी की शादी! सिद्धार्थ मल्होत्रा पर है इस एक्ट्रेस की नजर, बोली- ‘वो मेरी…’

हाल ही में जब गोविंदा ने सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी तभी से ही ये कहा जा रहा था कि वो लोक सभा चुनाव उनकी पार्टी से लड़ सकते हैं। अब इस बात पर मुहर भी लग गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोविंदा ने 2004 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था।

यह भी पढ़ें: Video: ‘एनिमल’ में शाहरुख खान को देख लोग हुए खुश, बोले- ’संदीप रेड्डी वांगा से गलती हो गई’

वेटरन एक्टर ने मुंबई नार्थ लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के राम नाईक को इस सीट से मात दी थी। इसके बाद 2009 में गोविंदा ने कांग्रेस से कन्नी कर ली। उनके रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहे। तब से लेकर अब तक गोविंदा ने राजनीतिक पार्टियों से दूरी बना कर रखी।

फाइनली अब वो फिर से राजनीति में वापसी कर रहे हैं। संभावना है कि वो उसी सीट से चुनाव लड़ेंगे जहां से उन्होंने पहली बार लोक सभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग