1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों के सामने सुनीता ने गोविंदा को किया लिप किस, चारों तरफ हो रही है थू-थू

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा 'किंग ऑफ कॉमेडी' के नाम से आज भी जाने जाते हैं। ये भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हों, लेकिन इनके चाहने वालों में कमी नहीं आई है। हाल ही में एक्टर ने अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनकी पत्नी ने उन्हें लिप किस कर बर्थ डे विश किया।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Dec 23, 2022

249.jpg

govinda wife sunita

गोविंदा की गिनती 1980 के दशक के पॉपुलर एक्टर में की जाती है। हाल ही में एक्टर ने अपना 59वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर जहां सेलेब्स उन्हें बधाई दी तो वहीं फैंस ने उन पर जमकर प्यार लुटाया। इस मौके पर उनके परिवार ने भी उनके जन्मदिन का जश्न मनाया।

इस सेलिब्रेशन का वीडियो गोविंदा की पत्नी सुनिता ने शेयर किया। वीडियो में बर्थडे बॉय गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता और दोनों बच्चों यशवर्धन व टीना दिख रहे हैं। पहले गोविंदा अपने बर्थडे का केक काटते हैं और अपनी पत्नी सुनीता को खिलाते हैं।

इसके बाद सुनीता उनको केक का एक बाइट खिलाती हैं। इसके बाद वो गोविंदा को लिप किस करती हैं। जहां दोनों का ये क्यूट अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ लोग उन्हें इसपर ट्रोल भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पठान का 'झूमे जो पठान' भी निकला चोरी

गोविंदा ने सुनीता आहूजा के साथ अपनी लव स्टोरी साझा करते हुए सिमी ग्रेवाल के शो पर कहा था कि वे काफी छोटी उम्र में अपनी पत्नी के साथ प्यार में पड़ गए थे।जब उनके पैरेंट्स को उनके अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने उनकी शादी करा दी।

उन्हें इसे सबसे छुपाकर रखना पड़ा था, क्योंकि उन्हें करियर को लेकर चिंता थी।

1990 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया था कि वे सुनीता के सामने नीलम की ख़ूब तारीफ़ करते थे और चाहते थे कि वे भी नीलम जैसी बन जाएं।

गोविंदा ने कहा था, "मैं सुनीता से कहता था कि अपने आपको बदलो और नीलम की तरह बनो। कुछ सीखो उससे।" गोविंदा की बात सुनकर सुनीता चिढ जाती थीं और कहती थीं, "तुम मुझसे कारण ही प्यार में पड़े हो, कभी मुझे बदलने का प्रयास मत करना।"

यह भी पढ़ें- 'झूमे जो पठान' सॉन्ग का सलमान से है खास कनेक्शन

Story Loader