21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोविंदा पर टूटा दुखों का पहाड़, भतीजे का निधन, अपार्टमेंट में मिली डेड बॉडी

बॉलीवुड एक्‍टर गोव‍िंदा के भतीजे जनमेंद्र आहूजा, उम्र 34 साल, की डेड बॉडी उनके अपार्टमेंट में मिली है....

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Jan 24, 2019

Govinda

Govinda

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के लिए ये साल शुरुआत में बड़ी खुशी लेकर आया था। उन्होंने लंबे समय बाद फिल्म 'रंगीला राजा' से इंडस्ट्री में कमबैक किया था। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे उनको बड़ा सदमा पहुंच सकता है। दरअसल, अभिनेता गोंविदा के भतीजे जनमेंद्र आहूजा का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी डेड बॉडी उनके अपार्टमेंट में मिली है।

कीर्ति कुमार के बेटे थे जन्वेद्र
बॉडी को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। इससे आगे की जानकारी का इंतजार हो रहा है। बता दें कि जनमेंद्र आहूजा गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार के बेटे थे। कीर्ति एक फिल्‍म प्रोड्यूसर हैं। एक्टर गोविंदा के भतीजे जनमेंद्र आहूजा का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जनमेंद्र मुंबई के वर्सोवा इलाके में रहते हैं जिनके अचानक सुबह सीने में दर्द उठा जिसके बाद वह गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

शोक में कीर्ति कुमार
कीर्ति कुमार के इकलौते बेटे जनमेंद्र की मृत्यु के बाद पूरा परिवार शोक में है। गोविंदा, कृष्णा अभिषेक, रागिनी खन्ना और घर परिवार के सदस्य उनके वर्सोवा स्थित घर में मौजूद है। दोपहर बाद मुंबई के पवन हंस शमशान भूमि पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि जनमेंद्र प्रोड्यूसर कीर्ति कुमार का गोद लिया हुआ बेटा था। जनमेंद्र, कीर्ति कुमार के घर काम करने वाले नौकर महेंद्र और लाली का बेटा था। खबरों की मानें तो कीर्ति कुमार ने अपने घर काम करने वाली लाली से शादी की थी।