इनका नाम है ग्रेसी सिंह (Gracy Singh) इन्होंने 1999 में 'हु तू तू' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उससे पहले ये 'अमानत' टीवी सीरियल में दिखाई दी थीं। ग्रेसी सिंह को घर-घर पहचान मिली 2001 में आई 'लगान' से। इसमें आमिर खान लीड रोल में थे। आशुतोष गोवारिकर ने इसे डायरेक्ट किया था और इसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।