11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gully Boy Box Office Collection Day 2: रणवीर की ‘गली बॉय’ की दूसरे दिन भी जारी है ताबड़तोड़ कमाई, जानें पूरा कलेक्शन

रणवीर की 'गली बॉय' को देश में करीब 3350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

2 min read
Google source verification
Ranveer alia

Ranveer alia

Gully Boy Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के Cool एक्टर Ranveer Singh और Alia Bhatt की फिल्म 'Gully Boy' Valentine's Day यानी 14 फरवरी को रिलीज हुई है। फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर एक Rapper की भूमिका में नजर आ रहे। इस फिल्म में दोनों स्टार्स की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही हैं। आलिया पहली बार इस तरह के किरदार में दिखाई दे रही हैं। निर्देशक Zoya Akhtar की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 19.40 करोड़ रुपए कमाए हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार सेकेंड डे यानी शुक्रवार को वर्किंग डे होने के कारण फिल्म का कारोबार घटा है। दूसरे दिन फिल्म ने 13 करोड़ रुपए कमाए।

रणवीर की 'गली बॉय' को देश में करीब 3350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। हालांकि रणवीर सिंह की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' और 'सिंबा' ने न सिर्फ शानदार कलेक्शन किया था, बल्कि फिल्म सुपर-डुपर हिट भी हुई थी। 'Gully Boy' का Box Office Collection भी दमदार रहा।

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें रणवीर 'मुराद' नाम के एक Rapper के रोल में हैं। फिल्म में दिखाय गया है कि कैसे मुंबई के एक चॅाल में रहने वाला लड़का देश का मशहूर Rapper बनता है। उसके इस पूरे सफर को इस मूवी के जरिए बताया गया है। वहीं फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर की Girlfriend का किरदार निभा रही हैं।