
Ranveer Singh Lives in Deepika Padukone House After Marriage
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को करीब 3 महीने हो गए हैं, लेकिन फिर भी यह कपल हर दिनों किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' और रणवीर सिंह इन दिनों 'गली बॉय' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रणवीर आए दिन अपनी फिल्म को अलग-अलग लुक और नित नए तरीकों से प्रमोट कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी। फिल्म आज वेलेंटाइन डे के अवसर पर रिलीज हो चुकी है। हाल ही में रणवीर 'गली बॉय' के प्रमोशन के सिलसिले में ट्रेड एनालिस्ट नहाटा के शो सेटेरी नाइट्स में पहुंचे। इस शो में उन्होंने एक ऐसी बात का खुलासा किया है जिसे जानकार लोग उनको शक की नजर से देखने लगे, हालांकि, शक करने वाली ऐसी कोई बात नहीं।
रात 2 बजे इससे करते थे प्यार भरी बातें
रणवीर ने खुद बताया कि वह रात 2 बजे किससे प्यार भरी बातें करते हैं। अगर आप सोच रहे है कि दीपिका के अलावा वह किसी एक्ट्रेस से रात 2 बजे बात करते हैं तो आप गलत हैं। दरअसल,रणवीर सिंह ने शो के दौरान खुलासा करते हुए कहा की स्ट्रगल वाले दौर में उन्होंने अपनी ईगो को रात 2 बजे वाला दोस्त बनाया और उससे ही प्यार भरी बातें करते थे। इतना ही नहीं रणवीर ने तो ड्रामा क्वीन राखी सांवत को रॉकस्टार तक कहा और साथ ही उन्हें 'आई लव यू' तक बोल दिया।
अनिल कपूर का अपनाया था लुक
रणवीर सिंह यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने बताया, 'एक दिन उन्होंने अनिल कपूर का लुक अपनाया इसके बाद खबर उड़ी की वो बहुत जल्द फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में दिखाई देने वाले हैं।'
बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। जो वेलेंटाइन डे के दिन रिलीज हुई है।
Updated on:
15 Feb 2019 08:49 am
Published on:
14 Feb 2019 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
