विद्युत जामवाल अभिनीत 'कमांडो'की तीसरी फ्रेंचाइजी की तैयारी कर रहे अभिनेता गुलशन देवय्या का मानना है कि दर्शकों को हमेशा चौंकाते रहना चाहिए। 40 वर्षीय 'हंटररर' अभिनेता ने कहा, 'कमांडो 3' जैसी फ्रेंचाइजी से कुछ उम्मीदें हैं।' 'शैतान' और 'हेट स्टोरी' में नकारात्मक भूमिका निभा चुके गुलशन ने कहा, 'दर्शकों की उम्मीदों के अलावा, मैं उन्हें कुछ देना चाहता हूं।'