Hansika Motwani mehendi ceremony: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और लंबे समय से उनके बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल खतुरिया 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी से पहले शुरू हो चुका है मेहंदी सेरेमनी का फंग्शन। मेहंदी सेरेमनी के दिन हंसिका का यह लुक वाकई में आपको दिलों को जीत लेगा और उनकी मेहंदी की डिजाइन आपका दिल लूट लेगी।
Hansika Motwani and Sohael Khaturiya Marriage: मेहंदी सेरेमनी के दिन हंसिका मोटवानी रेड कलर के शरारा सूट में बेहद ही हसीन और ब्यूटिफुल दिख रही हैं। उनके हाथों में मेहंदी वाकई में बेहद खूबसूरत लगी है। इसमें सोहेल का नाम भी लिखा दिखाई दे रहा है। मेहंदी का डिजाइन बेहद शानदार दिख रहा है। इन दिनों हंसिका के पांव जमीन पर नहीं टिक रहे हैं क्योंकि वह 4 दिसंबर को अपने प्यार सोहेल से शादी करके हमेशा के लिए उनकी हो जाएंगी। Sohael Khaturiya और hansika motwani लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी के बंधन में बंधने जा रही यह जोड़ी साथ में भी बेहद हसीन दिखती है। हंसिका की मेहंदी की वीडियो और फोटो वायरल हो रही हैं। फैंस जमकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। हंसिका की मेहंदी का डिजाइन बेहद यूनिक है। मेहंदी सेरेमनी में हंसिका का लुक वाकई में आपको दीवाना बना देगा।
मेहंदी की रस्म
हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया जल्द ही 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी का आयोजन पारंपरिक सिंधी रीति रिवाजों से किया जाएगा। राजस्थान से होगी यह शानदार शादी। राजस्थान का किला और महल दोनों बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। हंसिका और सोहेल की शादी का जश्न मेहंदी की रस्म से शुरू हो ही चुका है। मेहंदी समारोह में हंसिका और सोहेल ने खूब मस्ती की। उनके मेहंदी समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।
मेहंदी में हंसिका का लुक
तस्वीरों में, दुल्हन यानी की हंसिका बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। हंसिका ने अपने मेहंदी समारोह के लिए एक नारंगी और पीले रंग का टाई-डाई शरारा पहना। सोहेल और हंसिका के परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने इस समारोह में शिरकत की। हंसिका ने अपने मेहंदी लुक को लो पोनीटेल, सिल्वर झुमके और लाइट मेकअप के साथ पूरा किया। देखिए हंसिका की मेहंदी की खास तस्वीरें जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें
'एन एक्शन हीरो' मूवी रिव्यू : क्या आयुष्मान का नया एक्सपेरिमेंट हुआ सफल, फिल्म को मिले कितने स्टार
हंसिका मोटवानी और सोहेल की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत माता की चौकी सेरेमनी के साथ हुई थी। जोकि पिछले हफ्ते मुंबई में आयोजित की गई थी। इसके बाद हंसिका ने अपनी सभी फ्रेंड्स के साथ बैचलरेट पार्टी की थी, जोकि बेहद शानदार थी। सूत्रों की माने तो हल्दी का आयोजन आज शाम यानी की 2 दिसंबर को होगा। हल्दी के साथ ही संगीत समारोह भी हो सकता है। ग्रैंड वेडिंग के बाद दोनों अपने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन भी देंगे। देखिए हंसिका की मेहंदी का यह लाजवाब वीडियो जो तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें
फ्रेडी मूवी रिव्यू: खतरनाक डेंटिस्ट कार्तिक आर्यन की प्रेडिक्टेबल कहानी ने किया सबको हैरान