12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘हनुमान’ का तूफान, जानें 22 वें दिन कितना रहा कलेक्शन

Hanuman Box Office Day 22 Collection: तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ की कमाई में थोड़ी से गिरावट देखने को मिल रही है। इसके बावजूद भी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धाक जमाई है जिसे ऋतिक रोशन की फाइटर भी अपनी जगह से नहीं हिला पा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Feb 03, 2024

hanuman_movie_box_office_collection_.jpg

हनुमान की ब्लॉकबस्टर कमाई पर्दे पर अब भी जारी

Hanu Man Box Office Collection Day 22: रिलीज के 22वें दिन भी इस फिल्म ने तगड़ा कारोबार किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही ‘हनुमान’ 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है। आइये जानते हैं क्या रहा हनुमान मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

तेजा सज्जा और डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की ‘हनुमान’ को बॉक्स ऑफिस पर भारी सक्सेस मिली है। आपको बता दें कि ये मूवी 12 जनवरी को रिलीज हुई थी। इसके साथ सबसे बड़ा चैलेंज था ‘हनु मान’ को महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ सहित तमाम फिल्मों के साथ क्लैश का सामना करना। लेकिन इन सभी फिल्मों की भीड़ के बीच ‘हनुमान’ बॉक्स ऑफिस पर ऐसी छाई कि सारी फिल्में पीछे रह गई।

फाइटर के सामने मजबूती से टिकी है हनुमान
मूवी हनुमान की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर मूवी 'फाइटर' के आगे हनुमान बड़ी मजबूती से अपने कदम टिका रखे हैं।


200 करोड़ से बस इतनी दूर
Sacnilk आंकड़ों के अनुसार हनुमान ने घरेलू बाजार में 181.65 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं इस मूवी ने 22 वें दिन लगभग 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब ये मूवी 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन कर लिया है।